Shivraj Cabinet Decisions: कैबिनेट बैठक संपन्न, कई अहम निर्णय लिए गए

1995

Shivraj Cabinet Decisions: कैबिनेट बैठक संपन्न, कई अहम निर्णय लिए गए

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज यहां कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी।

बैठक में लिए गए अहम निर्णय इस प्रकार हैं:

ग्वालियर में सात करोड़ से बनेगा हिंदी भवन

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर को एसडीएम अनुभाग बनाया गया।

सिंगरौली में एक और नई तहसील बनी।

सागर में नई तहसील बांदरी बनी

कल से सभी पंचायत लाडली बहन योजना से जुड़ेंगी।

प्रदेश में 184 नए स्वास्थ्य संस्था केंद्र खोले जाएंगे।

हर घर नल योजना के तहत 9 परियोजनाएं मंजूर।

लोक संपत्ति विभाग के तहत जिला सागर की भूमि बेची जाएगी।