CM And Ex CM Corona Positive: अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर दी जानकारी

1053

CM And Ex CM Corona Positive: अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर दी जानकारी

जयपुर: इसे संयोग ही कहा जाएगा कि इस समय राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इस संबंध में दोनों ने अलग-अलग ट्वीट कर स्वयं के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि मैं कोविड-19 संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरते एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें।

वसुंधरा ने ट्वीट कर बताया कि कोविड-19 की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रुप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहें, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें।

हम यहां दोनों के ट्वीट जस के तस दे रहे हैं: