Congress Increased Media Team : कांग्रेस की मीडिया टीम में 3 नए उपाध्यक्ष, 4 प्रवक्ता नियुक्त!

चुनाव रणनीति के लिए कमलनाथ ने प्रोफेशनल कंपनी को जिम्मेदारी दी! 

912

Congress Increased Media Team : कांग्रेस की मीडिया टीम में 3 नए उपाध्यक्ष, 4 प्रवक्ता नियुक्त!

Bhopal : मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग ने आज अपनी टीम को विस्तारित किया। इस टीम में 3 नए उपाध्यक्ष और 4 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई। मौजूदा प्रवक्ताओं में से ही 3 नए उपाध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा कांग्रेस ने सुनील कानूनगो को प्रदेश की चुनावी रणनीति का काम सौंप दिया। वे प्रशांत किशोर के करीबी रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के लिए प्रशांत किशोर के साथ मिलकर काम किया था।

आज घोषित प्रवक्ताओं में अवनीश बुंदेला, संतोष सिंह गौतम, आरपी सिंह को उपाध्यक्ष में नियुक्त किया गया। शहरयार खान, नीलाभ शुक्ला, प्रवीण धौलपुरे और अमीनुल सूरी को प्रवक्ता बनाए गए है। जबकि, अमित चौरसिया और शिवम शुक्ला संभागीय प्रवक्ता बनाए गए हैं।

IMG 20230411 WA0089

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने हैं। ऐसे में कांग्रेस अपने सोशल मीडिया टीम को मजबूती देने की तैयारी में जुट गई। कांग्रेस के बड़े नेता लम्बे समय से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर अपने समर्थकों के नाम जुड़वाने की कोशिश में थे। इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह लिस्ट जारी की। क्योंकि, चुनाव के दौरान मीडिया टीम की अहम भूमिका होगी।

 

चुनावी रणनीतिकार को जिम्मेदारी दी

इसके अलावा कांग्रेस ने प्रोफेशनल चुनावी रणनीतिकार को भी चुनावी जिम्मेदारी सौंप दी। प्रशांत किशोर के करीबी सुनील कानूनगो की कंपनी प्रदेश कांग्रेस के लिए रणनीति बनाएगी। सुनील कानूनगो ने 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के लिए प्रशांत किशोर के साथ मिलकर प्लानिंग की थी। ऐसे में कमलनाथ का उनको जिम्मेदारी सौंपना अहम फैसला माना जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने के बाद सुनील कानूनगो की टीम ने भोपाल में डेरा डाल दिया।

यह टीम सोशल मीडिया, विधायकों का सर्वे और जमीनी फीडबैक लेगी, ताकि चुनाव तक पूरी तैयारियां की जा सके। इसके अलावा सरकार की योजनाओं का जनता से फीडबैक लिया जाएगा। टीम जनता से फीडबैक लेने के बाद काउंटर रणनीति बनाएगी। कांग्रेस ने छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ के भोपाल वाले बंंगले को चुनावी वॉर रूम बनाया है।