List of Star Campaigners : कर्नाटक चुनाव के स्टार प्रचारकों में MP कांग्रेस से कोई नेता नहीं!

भाजपा ने भी सिर्फ़ शिवराज सिंह को ही स्टार प्रचारक बनाया!

777
कन्फ्यूज भाजपा कार्यकर्ता और मुद्दे छीनती कांग्रेस...

 

List of Star Campaigners : कर्नाटक चुनाव के स्टार प्रचारकों में MP कांग्रेस से कोई नेता नहीं!

New Delhi : भाजपा और कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने अपने 40 नेताओं की सूची में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस सूची में शामिल है। लेकिन, कांग्रेस की 40 नेताओं की सूची में मध्यप्रदेश से एक भी कांग्रेस नेता का नाम नहीं है। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है और दोनों की प्रमुख दलों ने चुनाव प्रचार की कमर कस ली है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 13 मई को आ जाएगा।
एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य से अकेले स्टार प्रचारक होंगे। शिवराज सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह जैसे दिग्गज नेताओं के साथ स्टार प्रचारकों की टीम में शामिल किया गया है। जबकि, कांग्रेस की सूची में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को शामिल किया गया है, जबकि मध्यप्रदेश से किसी कांग्रेस नेता को स्टार प्रचारक नहीं बनाया गया।

IMG 20230419 WA0075

IMG 20230419 WA0076

एमपी से तीन को ऑब्जर्वर बनाया गया
हालांकि, तीन दिन पहले कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए विधानसभावार कुछ आब्जर्वर की नियुक्ति की, जिसमें मध्यप्रदेश के तीन पूर्व मंत्रियों को जगह दी गई है। इनमें कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन एवं पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने ऑब्जर्वर बनाया है। 61 पर्यवेक्षकों में से मध्यप्रदेश के इन तीनों नेता कर्नाटक में विभिन्न विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए काम करेंगे।