Result Till 30 April : 5वीं-8वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल तक घोषित होने की संभावना!

इस बार बोर्ड पैटर्न पर ली गई दोनों की परीक्षाएं!

317

Result Till 30 April : 5वीं-8वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल तक घोषित होने की संभावना!

 

Indore : 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं इस वर्ष बोर्ड पैटर्न पर ली गई हैं। इनकी उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग भी बोर्ड पैटर्न पर ही करवाई जा रही हैं। दोनों ही परीक्षाओं का रिजल्ट 30 अप्रैल तक घोषित किया जा सकता है। इसके लिए सभी तैयारियां भी की जा चुकी हैं। टीचर चेकिंग के नंबर ऑनलाइन फीड करने में लगे हुए हैं। हालांकि कुछ टेक्निकल समस्याओं के कारण परेशानी हो रही है।

जानकारी अनुसार राज्य शिक्षा केंद्र ने दोनों क्लासों की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर करवाई हैं। इसके अनुसार दोनों परीक्षाओं की कॉपियों की चेकिंग के नंबर भी ऑनलाइन ही फीड किए जाने हैं। ऑनलाइन नंबर फीड करने में काफी परेशानियां सामने आ रही हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि सर्वर धीमी गति से चल रहा है। इस कारण टीचरों को काफी परेशानी हो रही है।

ऐसे में समय सीमा में रिजल्ट घोषित करना एक बड़ी चुनौती है। इसके बाद भी टीचर और विभाग रिजल्ट समय-सीमा में जारी करने की हर संभव कोशिश कर रहा है। यह बात भी सामने आ रही है कि कुछ टीचर समय पर सेंटर नहीं पहुंच रहे हैं, इससे भी चेकिंग में समस्या है। जो टीचर नहीं आ रहे हैं उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है।

अलग-अलग की जाना है एंट्री
राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार टीचरों को हर प्रश्न की एंट्री अलग-अलग करना है। इसमें 5वीं और 8वीं के प्रत्येक प्रश्न के अलग-अलग नंबर ऑनलाइन फीड करना है। इससे टीचरों को कॉफी परेशानियां हो रही हैं। इसी के चलते सर्वर भी बार-बार डाउन होकर रुक जाता है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो 30 अप्रैल तक रिजल्ट घोषित नहीं किया जा सकता है।