CM ने वैवाहिक बंधन में बंधे जोड़ों को दिया आशीर्वाद,235 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

858

CM ने वैवाहिक बंधन में बंधे जोड़ों को दिया आशीर्वाद,235 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

Ratlam : जिले के आलोट के मनुनिया महादेव मेला प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत 235 जोड़ें वैवाहिक बंधन में बंधे इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी विवाह के बंधन में बंधे जोड़ों को भोपाल से वर्चुअल रूप से जुड़कर आशीर्वाद दिया,खासकर बेटियों को आशीर्वाद देते उनके भावी सुखद जीवन तथा उन्नति की कामना की।मनुनिया महादेव मेला परिसर में रविवार को 235 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, इसमें तीन निकाह सम्मिलित हैं।

IMG 20230501 WA0049

IMG 20230501 WA0051

 

इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया,पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत,राजेंद्र सिंह लुनेरा,कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी,सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े आदि उपस्थित रहें।नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया उनके सुखद भविष्य की कामना की योजना अंतर्गत प्रत्येक कन्या को 49 हजार रुपए की राशि उसके खाते में अंतरित की जा रही हैं।योजना में प्रत्येक जोड़े के लिए 55 हजार रुपया राशि का प्रावधान शासन द्वारा किया गया हैं।