Congress Office Attacked : कांग्रेस दफ्तर पर बजरंगियों के हमले पर डॉ गोविंद सिंह का हमला!

विचारधारा क्या केवल विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के लिए हैं, कार्यकर्ताओं के लिए नहीं!

361
Congress Office Attacked : कांग्रेस दफ्तर पर बजरंगियों के हमले पर डॉ गोविंद सिंह का हमला!

Congress Office Attacked : कांग्रेस दफ्तर पर बजरंगियों के हमले पर डॉ गोविंद सिंह का हमला!

Jabalpur : कांग्रेस दफ्तर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हमले पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश में आतंक फैलाने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ता जिस पार्टी की सत्ता है उसी दल के कार्यकर्ता तोड़फोड़ करें, आतंक करें और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। उन पर आईपीसी और सीआरपीसी की धाराओं में कार्रवाई होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विचारधारा क्या केवल विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के लिए हैं, कार्यकर्ताओं के लिए नहीं! शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों पर हमले हो रहे हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्देश देकर उन सरकारी अधिकारियों को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। लाठी बंदूक लेकर कर्मचारी पीटे जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोग राइफल लेकर हमले कर रहे हैं। शासकीय संपत्ति नष्ट कर रहे हैं। लेकिन। मुख्यमंत्री कार्यवाही करने के लिए तैयार नहीं, बल्कि उनको संरक्षण दे रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारियों और आम जनता को पीड़ित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री खुद को किसान का बेटा कहते हैं, हमें लगता था यह किसान का बेटा न्याय करेगा। लेकिन, शिवराज सिंह जी पूरी तरह से अपराधी तत्वों को संरक्षण दे रहे हैं। उन पर कार्यवाही नहीं कर रहे और प्रजातंत्र का गला घोंटकर लाठी के बल पर आगामी चुनाव लड़ना चाहते हैं। जनता इनको अगले चुनाव में आतंक के खिलाफ करारा जवाब देगी।