Deepak Joshi’s tweet : राजनीतिक उथल-पुथल के बीच देखिए दीपक जोशी का यह ट्वीट!

तुम्हारी स्मृतियां ही है जो हिम्मत देती है, हर तूफान में रोशनी बरकरार रखने की!

1445

Deepak Joshi’s tweet : राजनीतिक उथल-पुथल के बीच देखिए दीपक जोशी का यह ट्वीट!

Bhopal: पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी इन दिनों राजनीतिक रूप से उथल-पुथल की स्थिति में हैं। वे भाजपा से नाता तोड़कर कांग्रेसी जाने का लगभग तय कर चुके हैं। यह माना जा रहा है कि कल सुबह 11 बजे वे भोपाल में कांग्रेस ज्वाइन कर लेंगे।

इस बीच दीपक जोशी ने आज सुबह एक ट्वीट करके अपनी स्व पत्नी श्रीमती विजया का द्वितीय पुण्यतिथि पर स्मरण किया।

अपने ट्वीट में दीपक जोशी ने कहा कि वे स्वर्गीय पत्नी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वे कहते हैं ‘तुम्हारी स्मृतियां ही हैं, जो हिम्मत देती है, हर तूफान में रोशनी बरकरार रखने की!’
विनम्र प्रणाम।