Another Ex BJP MLA in Congress : एक और पूर्व BJP विधायक कांग्रेस में शामिल!

दीपक जोशी के साथ और कौनसे नेता आज कांग्रेस की सदस्यता लेंगे, अभी यह कयास!

2268

Another Ex BJP MLA in Congress : एक और पूर्व BJP विधायक कांग्रेस में शामिल!

Bhopal : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी कांग्रेस की सदस्यता के लिए भोपाल के लिए रवाना हुए, लेकिन उससे पहले ही एक और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। दतिया जिले के सेवड़ा से भाजपा के विधायक रहे राधेलाल बघेल ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पिछले साल इन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
इसके साथ ही दीपक जोशी भी आज बड़े जत्थे के साथ शामिल हो रहे है। उनके साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल होंगे। इसके अलावा और कौन-कौन से बड़े भाजपा नेता आज कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। कल तक आधा दर्जन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा की लेकिन उनके कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद ही यह खुलासा होगा कि वह चेहरे कौन से हैं।