Karnataka Exit Poll : आजतक, टाइम्स नाउ और जी न्यूज ने कांग्रेस को बहुमत दिया।

कई एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, जेडीएस बनेगी किंगमेकर!

639

Karnataka Exit Poll : आजतक, टाइम्स नाउ और जी न्यूज ने कांग्रेस को बहुमत दिया।

New Delhi : मतदान के बाद सामने आए एग्जिट पोल्स में से 6 में से 5 में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान है। वहीं एक एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है।

न्यूज नेशन और सुवर्ण न्यूज के सर्वे में बीजेपी को कांग्रेस पर बढ़त मिलती दिख रही है। न्यूज नेशन के सर्वे में बीजेपी को 114 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस 86 सीटों तक सिमट सकती है। टाइम्स नाउ के मुताबिक, जेडीएस को 21 जबकि अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, सुवर्ण न्यूज के मुताबिक, बीजेपी को 94-117, कांग्रेस को 91-106 जबकि जेडीएस को 14-24 सीटें मिल सकती हैं।

आजतक ने एक्सिस मॉय इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए। इन एक्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां की 224 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 122-140 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 62 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे 20 से 25 सीट मिल सकती है। अन्य को यहां तीन सीटें मिलती दिख रही हैं।

WhatsApp Image 2023 05 10 at 10.51.03 PM

ABP-C Voter के एग्जिट पोल में कांग्रेस बहुमत के करीब दिख रही है। पार्टी को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी को 83 से 95 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 41 और बीजेपी को 38 प्रतिशत सीटें मिल सकती हैं।
एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल रिजल्ट में BJP : 83-95 (38%) Cong : 100 से 112 (41%) JDS : 21-39 (15%), Others 02-06 (5%)
टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिल सकता है। कांग्रेस को 106 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी को 78 से 92 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी : 78-92, कांग्रेस : 106 से 120, जेडीएस : 20-26 सीटें, अन्य को 2 से 4 सीटें।

कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए हुआ मतदान बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया और पांच बजे तक करीब 65.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।