विजय मनोहर तिवारी को मध्यप्रदेश गौरव सम्मान

8 संस्थाओं और दो अन्य व्यक्तियों को भी मिला यह सम्मान

753

विजय मनोहर तिवारी को मध्यप्रदेश गौरव सम्मान

भोपाल: राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार और राज्य सूचना आयोग के आयुक्त विजय मनोहर तिवारी को वर्ष 2022 के लिए मध्यप्रदेश गौरव सम्मान प्रदान किया गया है। जनभागीदारी और सामुदायिक प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य के लिए विजय को यह सम्मान दिया गया है। विजय के अलावा दो अन्य व्यक्तियों और 8 संस्थाओं को भी यह सम्मान प्रदान किया गया है।

WhatsApp Image 2023 05 11 at 17.28.21

राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार खेलकूद के क्षेत्र में सुश्री रुबीना फ्रांसिस और स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में विनायक लोहानी को भी यह सम्मान दिया गया है।

इसके साथ ही प्रदेश की 8 संस्थाओं को भी यह सम्मान प्रदान किया गया है। ये संस्थाएं हैं: पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए नर्मदा समग्र भोपाल, वीरता पूर्ण कार्य के लिए हॉक फोर्स, सामाजिक सुधार कार्यों के लिए मध्यप्रदेश गायत्री परिवार, महिलाओं एवं बच्चों का विकास करने के लिए सेवा भारती मध्य भारत, जनभागीदारी और सामुदायिक प्रबंधन के लिए 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन इंदौर, शिक्षा क्षेत्र में सरस्वती शिक्षा परिषद, स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में आइनाक्स एयर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और जन सेवा के क्षेत्र में आरुषि भोपाल को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।