WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

New Railway Projects : रेलवे के नए प्रोजेक्ट्स में जंगली जानवरों का भी ध्यान रखा गया!

राइट्स के MD के साथ WR के महाप्रबंधक ने इंदौर क्षेत्र के रेलवे प्रोजेक्ट की समीक्षा की! 

703
WhatsApp Image 2023 05 11 At 19.11.24 696x356

New Railway Projects : रेलवे के नए प्रोजेक्ट्स में जंगली जानवरों का भी ध्यान रखा गया!

Indore : पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने बुधवार को उप मुख्य इंजीनियर निर्माण के कार्यालय में राइट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल मित्तल के साथ इंदौर क्षेत्र में चल रहे रेल प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। बैठक के दौरान रतलाम-खंडवा गेज कनवर्जन कार्य के अंतर्गत महू-मुख्त्यारा बलवाडा सेक्शन (71 किमी) और इंदौर-दाहोद की नई लाइन के झाबुआ-धार सेक्शन (103 किमी) की फाइनल लोकेशन सर्वे की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। महू-मुख्त्यारा बलवाडा सेक्शन जंगल से होकर गुजरता है, अतः जंगली जानवरों के आने-जाने के लिए भी उचित व्यवस्था की जा रही है।

इस दौरान निर्माण विभाग के वरीष्ठ अधिकारी तथा रतलाम मंडल के प्रबंधक भी मौजूद रहे। बैठक में प्रजेंटेशन के दौरान बताया गया कि महू- मुख्त्यारा बलवाडा सेक्शन में फाइनल लोकेशन सर्वे लगभग पूरा हो चुका हैI इस उपखंड में भौगोलिक स्थिति दुष्कर होने के कारण लोकेशन सर्वे के दौरान कई नई तकनीकों का प्रयोग किया गया है। उपयोग की गई तकनीकों में लाइडर का उपयोग तथा ड्रोन सर्वे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जियोफिजिकल सर्वे, जियो मैपिंग तथा एक्सप्लोरेटरी ड्रिलिंग का कार्य भी किया गया। कई स्थानों पर सर्वे कर्मचारियों ने जंगलों में पैदल चलकर सर्वे कार्य किया। इस खंड में नया अलाइनमेंट फाइनल किया जा चुका है तथा जियोटेक्निकल सर्वे का कार्य भी 80% पूरा हो गया। खंड में भूमि अधिग्रहण तथा फॉरेस्ट विभाग से क्लीयरेंस का कार्य भी प्रगति पर है। इस सेक्शन की फाइनल सर्वे रिपोर्ट 30 जून तक राइट्स लिमिटेड द्वारा तैयार करके प्रेषित की जाएगी।

WhatsApp Image 2023 05 11 at 19.11.25

महू-मुख्त्यारा बलवाडा सेक्शन में नए अलाइनमेंट मे 21 टनल, 36 एक बड़े पुल, 76 छोटे पुल, 12 रोड अंडर ब्रिज व 3 रोड ओवर ब्रिज बनाने होंगे। इसके अलावा क्योंकि यह खंड जंगल से गुजरता है, अतः जंगली जानवरों के आने-जाने के लिए भी उचित व्यवस्था का प्रावधान किया जा रहा है। इस सेक्शन की फाइनल सर्वे रिपोर्ट 30 जून तक राइट्स लिमिटेड द्वारा तैयार कर प्रेषित की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के राऊ- पतालपानी खंड में बड़ी लाइन कार्य का लक्ष्य इसी साल रखा गया है। दूसरी और सनावद-खंडवा सेक्शन का कार्य पूरा किया जा चुका है। खंडवा बायपास केबिन व खंडवा (5.92 किमी) सेक्शन को भी जनवरी में पूरा कर लिया गया। इसके अलावा औंकारेश्वर के पास नर्मदा नदी पर पुल बनाने का कार्य भी प्रगति पर है।

राइट्स द्वारा दाहोद -इंदौर नई लाइन के झाबुआ- धार खंड में फाइनल लोकेशन सर्वे की प्रगति के बारे में भी बताया गया। इस खंड में भी फाइनल लोकेशन सर्वे का कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा फाइनल लोकेशन सर्वे की रिपोर्ट 31 जुलाई तक तैयार कर ली जाएगी। नई लाइन का कार्य इंदौर से टिही तक (21 किमी) तथा दूसरी ओर दाहोद से कटवारा तक (11.30 किमी) भी पूरा किया जा चुका है। टीही व धार के बीच कार्य प्रगति पर है। टिही पीथमपुर खंड में सुरंग का कार्य भी प्रारंभ करने के लिए मशीनों का आना प्रारंभ हो गया है और शीघ्र ही काम शुरू किया जाएगा।

बैठक के बाद पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने मीडिया को बताया कि इंदौर के आसपास के क्षेत्र की रेल परियोजनाओं को पश्चिम रेलवे प्राथमिकता पर ले रहा है। इन परियोजनाओं को तेज गति से पूरा करने के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे है। महाप्रबंधक ने बैठक से पूर्व लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन तथा डॉ अम्बेडकर नगर स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।