Green Trees Cut : सीएम राइस स्कूल में कई हरे पेड़ काटे गए, कारण नहीं बताया गया!

शिवाजीराव स्कूल में नया निर्माण होना है, इसलिए कटाई!

380
Green Trees Cut : सीएम राइस स्कूल में कई हरे पेड़ काटे गए, कारण नहीं बताया गया!

Green Trees Cut : सीएम राइस स्कूल में कई हरे पेड़
काटे गए, कारण नहीं बताया गया!

Indore : सीएम राइज महाराजा शिवाजीराव स्कूल में अवैध रूप से हरे-भरे पेड़ों की कटाई की गई। एक और जहां हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण किया जा रहा है, दूसरी और हरे-भरे पेड़ों की कटाई करना समझ से बाहर है। स्कूल परिसर स्थित ये पेड़ों को क्यों काटा गया है, इसके बारे में कोई भी जिम्मेदार कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

जानकारी के अनुसार चिमनबाग स्थित सीएम राइज महाराजा शिवाजीराव हायर सेकंडरी स्कूल परिसर के मैदान में कई पेड़ों की कटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि 6 से 8 पेड़ों को काटा गया है। इन्हें क्यों काटा गया है, इस बारे में स्कूल के किसी भी जिम्मेदार को कुछ भी नहीं मालूम है। बताया जा रहा है कि जो स्कूलों को सीएम राइज घोषित किया गया है वहां नवनिर्माण किया जाना है।

Green Trees Cut : सीएम राइस स्कूल में कई हरे पेड़
काटे गए, कारण नहीं बताया गया!

महाराजा शिवाजीराव स्कूल को भी सीएम राइज बनाया जाएगा। इसके लिए यहां कुछ निर्माण कार्य होना है। इसी निर्माण कार्य के लिए हरे-भरे पेड़ों को काटा गया है। इसके लिए हाल ही में भूमिपूजन भी किया जा चुका है

काटने के बजाए ट्रांसप्लांट बेहतर
लोगों के अनुसार हरे-भरे पेड़ों को काटने के बजाय यदि ट्रांसप्लांट कर दिया जाए तो ज्यादा बेहतर होगा। इससे न केवल पेड़ को नया जीवन मिल जाएगा बल्कि हरियाली भी बनी रहेगी। वैसे भी वर्तमान में शहर भट्टी की तरह तप रहा है। ऐसे में यदि हरियाली और खत्म होगी तो शहर का तापमान और बढ़ जाएगा। हरे-भरे पेड़ काटने पर वन विभाग और नगर निगम की चुप्पी भी कार्यशैली पर प्रश्न उठाती है।