Tulsi Nagar is Also Legal Colony : तुलसी नगर भी वैध कॉलोनियों की सूची में, यह शहर की 101वीं वैध कॉलोनी!

महापौर ने 10 जून तक तुलसी नगर को वैध घोषित करने का दिया आदेश!

1389

Tulsi Nagar is Also Legal Colony : तुलसी नगर भी वैध कॉलोनियों की सूची में, यह शहर की 101वीं वैध कॉलोनी!

Indore : नगर निगम ने वैध होने वाली कॉलोनियों में पूर्वी क्षेत्र की तुलसी नगर को भी शामिल कर लिया है। 100 कॉलोनियों के नियमितीकरण के बाद अब तुलसी नगर 101वीं कॉलोनी होगी, जिसे वैध किया जाएगा। इस तुलसी नगर का नियमितीकरण वैध होने वाली कॉलोनियों के दूसरी सूची के प्रकाशन से पूर्व अलग से होगा।
नगर निगम द्वारा तुलसी नगर को प्रथम 100 वैध होने वाली कॉलोनियों की सूची में शामिल नहीं किए जाने पर आक्रोशित रहवासियों के 13 सालों के संघर्ष पर विराम लगेगा। तुलसी नगर का नाम वैध होने वाली कॉलोनियों की प्रथम सूची में शामिल नहीं किए पर रहवासियों ने रविवार को एक आपात बैठक में नगर निगम द्वारा मंगलवार को रविंद्र नाट्यगृह में वैध होने वाले कॉलोनियों के कार्यक्रम में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। इसके साथ ही रहवासियों ने तुलसी नगर नियमितीकरण नहीं होने तक क्रमिक आंदोलन करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी।
WhatsApp Image 2023 05 23 at 11.14.48 PM 1
इस परिप्रेक्ष्य में सोमवार को रहवासियों के आक्रोश एवं चेतावनी का त्वरित संज्ञान लेते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तुलसी नगर के रहवासियों को रेजीडेंसी क्षेत्र स्थित महापौर सचिवालय में आमंत्रित कर उन्हें आश्वासन दिया कि 100 कॉलोनियों के नियमितीकरण के बाद तुलसी नगर शहर 101वीं शहर की वैध होने वाली कॉलोनी होगी। तुलसी नगर का नियमितीकरण वैध होने वाली कॉलोनियों के दूसरी सूची के प्रकाशन से पूर्व अलग से किया जाएगा।
तीन दिन में लेआउट का प्रकाशन  
महापौर ने विधायक महेंद्र हार्डिया की उपस्थिति में नगर निगम के अधिकारियों को आदेश दिया कि अगले 3 दिन के अंदर तुलसी नगर कॉलोनी का लेआउट का प्रकाशन किया जाए! 15 दिन में दावे आपत्तियां बुलवाकर 10 जून तक कॉलोनी का नियमितीकरण किया जाए। महापौर ने आश्वस्त किया कि वो तुलसी नगर के नियमितीकरण का प्रमाणपत्र रहवासियों को अगले महीने 11 जून को तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर प्रांगण में वितरित करेंगे। महापौर ने कहा कि तुलसी नगर शहर की ऐसी कॉलोनी है, जिसने एक अभियान को लेकर अपने आपको वैध कराने के संघर्ष किया है। इस भावना को हम समझते हैं, पर तकनीकी रूप से नजूल की एनओसी देर से आने की वजह से और लेआउट को लेकर कुछ दिनों का विलंब हुआ है। इसके चलते तुलसी नगर का नाम पहली सूची में नहीं आया।
तय सीमा में निराकरण किया जाए
महापौर ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी तीन दिन में लेआउट का प्रकाशन कर दावे-आपत्तियां आमंत्रित की जाए। इसके बाद तय सीमा में दावे-आपत्तियों का निराकरण किया जाए और अलग से एक कार्यक्रम करके तुलसी नगर को पात्रता प्रमाण पत्र देने का कार्य किया जाए। इस अवसर पर इंदौर क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया, नगर निगम के कॉलोनी सेल के प्रभारी राजेश उदावत, नगर निगम के उपायुक्त मनोज पाठक, वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद संगीता महेश जोशी, तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राजेश तोमर आदि उपस्थित रहे।