Road Accident – Congress Leader Died: हरदा स्टेट हाईवे पर पलटी सफारी,कांग्रेस के IT सेल प्रदेश महासचिव का निधन, माखननगर BMO भी घायल

3424

Road Accident – Congress Leader Died: हरदा स्टेट हाईवे पर पलटी सफारी,कांग्रेस के IT सेल प्रदेश महासचिव का निधन, माखननगर BMO भी घायल

*संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की खबर*

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम _ हरदा स्टेट हाईवे पर डोलरिया के मंगवारी के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में जिले के उभरते हुए कांग्रेस नेता अक्षय दीक्षित का अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही निधन हो गया। घटना रविवार रात 10 बजे की बताई जाती है। गाड़ी में कांग्रेस नेता अक्षय, माखननगर बीएमओ डॉक्टर रोहित शर्मा व एक अन्य व्यक्ति सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 100 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। गाड़ी से बाहर निकालकर घायलों को पहले नर्मदा अस्पताल ले गए। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे में अक्षय दीक्षित का निधन हो गया। बीएमओ रोहित समेत अन्य एक साथी घायल है। डॉ. रोहित का पांडे अस्पताल में उपचार जारी है।

7af3800a 87ea 4705 9bf2 87823613fcd0
देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि सड़क हादसे में अक्षय दीक्षित का निधन हुआ है। दो अन्य लोग घायल हैं जिनके अभी बयान नहीं हुए हैं। पुलिस के मुताबिक कांग्रेस नेता अक्षय दीक्षित, बीएमओ डॉक्टर शर्मा और अन्य एक साथी एक शादी समारोह में शामिल होने सिवनी मालवा जा रहे थे। रात करीब 10 बजे नर्मदापुरम हरदा स्टेट हाईवे पर डोलरिया थाना अंतर्गत ग्राम मंगवारी के पास गाड़ी पलटने के चलते यह हादसा हुआ।

0af24f34 fb16 4401 ae2e 04976a4f9a29

अक्षय दीक्षित के निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर छा गई। रात में ही शहर के सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंचे। अक्षय की अंतिम यात्रा आज अभी सुबह 9 बजे उनके निजी निवास सरवाइट के स्कूल के सामने, औद्योगिक क्षेत्र से निकली। राजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अक्षय दीक्षित के पास वर्तमान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सोशल मीडिया एंड आईटी सेल के प्रदेश महासचिव का प्रभार था। उनके पिता अरुण दीक्षित वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। फिलहाल तो उनकी गाड़ी सफारी के पलटने की जानकारी ही सामने आई है। हादसे की पूरी डिटेल पुलिस ले रही है।

वेद-संस्कार-कर्मकांड ढोंग, पाखंड नहीं अद्भुत विज्ञान है