MP Cabinet Today at 11am: वर्षों से काबिज गरीब संपत्ति स्वामियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

46
Bhopal CM mohan

MP Cabinet Today at 11am: वर्षों से काबिज गरीब संपत्ति स्वामियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज सुबह 11:00 बजे मंत्रालय में मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इस बैठक में मध्य प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से काबिज गरीब संपत्ति स्वामियों को बड़ा तोहफा मिल सकता है।

इन लोगों को निशुल्क रजिस्ट्री कर जमीन और मकान का वास्तविक मालिकाना हक सौंपने संबंधी प्रस्ताव को आज कैबिनेट में हरी झंडी मिल सकती है। राजस्व विभाग द्वारा इस प्रस्ताव को तैयार कर लिया गया है जो आज कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फैसले से उन लाखों परिवारों को सीधा फायदा होगा जो सालों से अपने घरों में तो रह रहे हैं लेकिन उनके पास पक्के दस्तावेज नहीं होने से उन्हें सरकारी सुविधाओं और अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। निशुल्क रजिस्ट्री होने से गरीबों को स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस से बड़ी राहत मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज की कैबिनेट में कुछ नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और जनहित की कुछ अन्य योजनाओं पर भी मोहर लगने की संभावना है।