WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Drug Trade Network : पकड़ाई महिला ने खोला नशे के कारोबार का पूरा नेटवर्क!

सैंडल से 10 लाख की ब्राउन शुगर मिली, पैसे लेने वाले पुलिसवालों के नाम भी बताए!

Drug Trade Network : पकड़ाई महिला ने खोला नशे के कारोबार का पूरा नेटवर्क!

Indore : पुलिस ने राजेन्द्र नगर इलाके में सौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को पकड़ा। इस महिला से ड्रग्स सप्लाय की नई चेन का खुलासा होने की उम्मीद है। महिला ने पुलिस को उस नेटवर्क के बारे में बताया जो उसे ड्रग्स उपलब्ध कराती है। इन गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम राजस्थान भेजी गई है।

पढ़ना जारी रखें

इस महिला ने अलग-अलग थानों के पुलिसकर्मियों के नाम भी बताए, जिन्हें ड्रग्स बेचने वाले हर महीने पैसा देते हैं। पुलिस अधिकारियों ने इससे इंकार किया। महिला को कोर्ट में पेश किया तो उसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दे दिए। पिछले दिनों राऊ इलाके में ब्राउन शुगर उपयोग करने वाले कुछ युवकों के नाम भी पुलिस ने बताए। पूछताछ करने पर उन्होंने मुन्नी बाई का नाम बताया था। अफसरों से बात कर मामले में मुन्नी बाई के यहां दबिश दी। जिसमें वह पकड़ाई। फिलहाल DCP का इस मामले में कहना है कि ब्राउन शुगर को लेकर लिंक ट्रैक करने में लगे हैं।

राजेंद्र नगर और राऊ इलाके में नशे का कारोबार करने वाली एक महिला काे रविवार को राऊ पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने जांच की तो ब्राउन शुगर नहीं मिली। जब पुलिस ने उसकी सैंडल चैक की। पुलिस को दाएं पैर की सैंडल में सोल के नीचे दबी हुई सौ ग्राम ब्राउन शुगर मिली। इसकी बाजार में कीमत 10 लाख से ज्यादा है। महिला इस ब्राउन शुगर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाय करती है। उसकी सबसे ज्यादा सप्लाय राऊ और राजेंद्र नगर में रहने वाले युवाओं और स्टूडेंट के बीच में होने की जानकारी है।

महिला के पकड़ाने के बाद राजेंद्र नगर थाने में DCP ने पूछताछ की। आरोपी महिला मुन्नीबाई ने बताया कि वह राजेंद्र नगर रेलवे ब्रिज के नीचे रहती है। पहले भी चरस, गांजा और अवैध शराब बेचने के मामले में जेल जा चुकी है। उस पर 20 से अधिक केस दर्ज हैं। राऊ पुलिस ने उसका दो दिन का रिमांड लिया था। इधर मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, फिर उसे जेल भेज दिया।

सिपाहियों के नाम बताए जिन्हें पैसा दिया जाता
पुलिस पूछताछ में मुन्नी बाई ने कुछ सिपाहियों के नाम भी बताए। इन सिपाहियों को मुन्नी बाई और उसके नेटवर्क के ड्रग सप्लायर हर महीने की बंदी देते हैं। मुन्नी बाई ने राजेंद्र नगर, क्राइम ब्रांच और नारकोटिक्स विभाग के ऐसे सिपाहियों के नाम भी बताए। मुन्नी बाई ने दावा किया वो इनकी मदद से अपनी ड्रग सप्लाय चेन ऑपरेट कर रही है। लेकिन, DCP ने ऐसी किसी बात से इंकार किया।

राजस्थान के तस्करों के नाम सामने आए
राऊ पुलिस ने आरोपी महिला मुन्नी बाई से रिमांड में ब्राउन शुगर को लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने राजस्थान के तस्करों की जानकारी दी थी। बुधवार को DCP आदित्य मिश्रा ने एक टीम बनाकर राजस्थान भेजी है। राऊ पुलिस टीम इंदौर में ब्राउन शुगर सप्लाय करने वालों की घेराबंदी में लगी है।