CM’s Big Announcement: MP के स्कूलों में अनिवार्य होगी योग की शिक्षा

‘हींग लगे, न फिटकरी और रंग चोखा आए, यही योग का मूलमंत्र है

680

CM’s Big Announcement: MP के स्कूलों में अनिवार्य होगी योग की शिक्षा

जबलपुर। International Yoga Day 2023 पर MP के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि MP के स्कूलों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के दौरान योग किया। इस मौके पर योग दिवस पर सीएम शिवराज ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि MP के स्कूलों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी शामिल हुए है।

IMG 20230621 WA0051 IMG 20230621 WA0050 IMG 20230621 WA0049

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘निरोग रहने के लिए योग करें। यह योग केवल योग दिवस के दिन नहीं करना, बल्कि रोजाना करना है। स्वस्थ रहना भी देश की सबसे बड़ी सेवा है। अस्पतालों में भीड़ क्यों लगाएं। योग करें, स्वस्थ रहें, मस्त रहें। योग जोड़ता है।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘हींग लगे, न फिटकरी और रंग चोखा आए, यही योग का मूलमंत्र है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इतने अधिक वोटों से और कम से कम समय में योग को अंतर्राष्ट्रीय रूप में स्वकृति देना भारतीय नेतृत्व की दूरदृष्टि की स्वीकृति है। योग जीरो बजट वाला हेल्थ इंश्योरेंस (बीमा) है।

International Yoga Day 2022 Celebrated In Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan Do Yoga In Bhopal ANN | Yoga Day 2022 Celebration In Pics: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज

बता दें कि आज देश भर के 180 देश में योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में हैं। योग दिवस के कार्यक्रम शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन किया है।

Ayodhya’s Ram Temple Opening Day Fixed : अयोध्या के राम मंदिर के पट कब खुलेंगे? दिन तय,10 दिन का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होगा

Longest Day 2023: साल का सबसे लंबा दिन होता है 21 जून,जब आपकी परछाई भी छोड़ देती है साथ