लिव इन पार्टनर ने शादी का वादा कर बलात्कार किया, न्यूड वीडियो भी बनाया

शादी डॉट कॉम पर हुई थी जान-पहचान, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

1012
hatya

लिव इन पार्टनर ने शादी का वादा कर बलात्कार किया, न्यूड वीडियो भी बनाया

 

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में पति से अलग रह रही महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला की शादी डाट कॉम के जरिए एक व्यक्ति के संपर्क में आई। दोनों के बीच जब शादी की बात तय हुई और वे मिसरोद इलाके में लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। इस दौरान आरोपी युवक ने महिला का शारीरिक शोषण किया गया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के न्यूड वीडियो भी बना लिए। पिछले दिनों युवक अपने घर वापस लौट गया तथा उसने शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार टीटी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 36 वर्षीय महिला अपने माता-पिता के साथ रहती है। उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। महिला के माता-पिता ने अपनी बेटी की दूसरी शादी करने के लिए उसका बॉयोडाटा शादी डाट कॉम पर डाला था। इस बायोडॉटा को देखकर विजय खत्री नाम के युवक ने महिला व उसके घर वालों से संपर्क किया। विजय ने बताया कि वह देवास जिले का रहने वाला है तथा उसका भी अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। उसने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तथा लिव-इन रिलेशन में रहने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद दोनों जाटखेड़ी इलाके में किराए का घर लेकर रहने लगे। इस दौरान विजय खत्री ने महिला का शारीरिक शोषण किया तथा उसने न्यूड वीडियो भी बना लिए। महिला से उसने कहा था कि जब मेरा अपनी पत्नी से तथा तुम्हारा अपने पति से तलाक हो जाएगा उसके बाद मैं तुमसे शादी कर लूंगा। पिछले दिनों अपनी बहन से मिलने का कहकर वह देवास चला गया। बताए गए दिन तक जब वह वापस नहीं आया तो महिला ने उसे कॉल किया। इस पर विजय ने कह दिया कि अब वह कभी वापस नहीं आएगा तथा वह महिला से शादी भी नहीं कर सकता। साथ ही उसने महिला को धमकी भी दी कि अगर उसने थाने में रिपोर्ट करने की कोशिश की तो वह उसके न्यूड वीडियो वायरल कर देगा। महिला ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई तथा मिसरोद थाने में रिपोर्ट कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।