CG News: बायसन ने गांवों में मचाया आतंक, हमले में घायल 3 ग्रामीणों में से 1 की मौत

73

CG News: बायसन ने गांवों में मचाया आतंक, हमले में घायल 3 ग्रामीणों में से 1 की मौत

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र से एक बुरी खबर सामने आ रही है जहां बायसन के आतंक और हमले में घायल 3 ग्रामीण में से 1 की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बार नवापारा क्षेत्र में जंगली बायसन (गौर) के आतंक ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। कल सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच एक ही घंटे में बायसन ने तीन अलग-अलग गांवों में हमला कर एक ग्रामीण की जान ले ली, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पहली घटना ग्राम गजराडीह में हुई, जहां 46 वर्षीय देवेंद्र साहू पिता पांडव साहू पर बायसन ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, देवेंद्र सुबह अपने काम से निकले थे, तभी बायसन ने उन पर सींग से हमला कर दिया। हमले में उनके पेट पर करीब 4 से 5 इंच गहरा घाव हो गया और वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर है।