छत्तीसगढ़ में चुनाव के पहले कांग्रेस का बड़ा दांव ,टीएस सिंह देव बनाए गए उपमुख्यमंत्री

906

छत्तीसगढ़ में चुनाव के पहले कांग्रेस का बड़ा दांव ,टीएस सिंह देव बनाए गए उपमुख्यमंत्री

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेला है। वहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रेसिडेंट ने टी एस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनाने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया है।

IMG 20230628 WA0116 1

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ट्वीट कर कहा कि ‘है तैयार हम’ महाराज साहब को उप मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।