कन्हैया लाल हत्या काण्ड पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने बताया दुर्भाग्य पूर्ण

देखिए सीएम का ट्वीट

672

कन्हैया लाल हत्या काण्ड पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने बताया दुर्भाग्य पूर्ण

राजस्थान से गोपेंद्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट

जयपुर: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शुक्रवार को दक्षिणी राजस्थान के मशहूर पर्यटन स्थल उदयपुर नगर में आयोजित विशाल रैली में कन्हैया लाल हत्या काण्ड पर दिए गए बयान पर विवाद पैदा हो गया है। राजस्थान के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने इसे दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए अपने ट्वीटर हेंडल पर लिखा है कि

“यह उम्मीद की जाती है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं करेंगे परन्तु आज उदयपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने जो किया वह एक गैर जिम्मेदाराना कार्य है। श्री अमित शाह द्वारा उदयपुर में झूठ बोला गया कि श्री कन्हैयालाल के हत्यारों रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद को NIA (एनआईए)ने पकड़ा जबकि सत्य यह है कि इन्हें घटना के महज चार घंटों में राजस्थान पुलिस ने पकड़ लिया था। यह दुखद घटना 28 जून 2022 को हुई थी जबकि NIA को इस केस की फाइल 2 जुलाई 2022 को ट्रांसफर हुई।

श्री अमित शाह को संभवत: जानकारी में होगा कि ये दोनों हत्यारे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्हें ये जांच करवानी चाहिए कि इन दोनों के मददगार कौन भाजपा नेता थे जो इनके लिए पुलिस थानों में फोन करते थे। एक ओपन एंड शट केस में चार्जशीट फाइल होने में भी इतना अधिक समय क्यों लगा और इन्हें अब तक सजा क्यों नहीं हुई?

यह विवाद इतना अधिक अधिक बढ़ गया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बक़ायदा प्रेस वार्ता कर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की निन्दा की गई।

WhatsApp Image 2023 07 01 at 7.22.30 AM

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शुक्रवार को उदयपुर के दौरे पर थे । उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित बीजेपी की रैली को संबोधित किया।

अमित शाह ने कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार तो कन्हैयालाल के हत्यारों को पकड़ना ही नहीं चाहती थी। एनआईए ने कन्हैयालाल के हत्यारों को पकड़ा है। शाह ने कहा कि गहलोत सरकार प्रदेश में वोट बैंक की राजनीति करती है।

WhatsApp Image 2023 07 01 at 7.22.14 AM

चुनावी साल में उदयपुर पहुंचे अमित शाह ने जनसभा में आदिवासियों को रिझाने की कोशिश भी की। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से आदिवासियों के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चुनाव को भी शामिल किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राजस्थान के 80 लाख किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए हैं और 4.2 करोड़ लोगों को तीन साल से मुफ्त अनाज दिया जा रहा है।

गहलोत जी..आपकी सरकार जाने का समय आ गया

अमित शाह ने कहा, गहलोत जी इस आयु में खामखा इधर-उधर घूम रहे हैं। इस सभा से पता चलता है कि उनकी सरकार का जाने का समय आ गया है। 2023 में राजस्थान बीजेपी विजय के साथ रिकॉर्ड तोड़कर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

सारे मिलकर काउ काउ काउ कर रहे हैं..

विपक्षी एकता पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा कि सारे मिलकर काउ काउ काउ कर रहे हैं, मोदी जी ने कश्मीर में 5 अगस्त 2021 को धारा 370 को एक ही झटके में समाप्त कर दिया। मोदी ने देश को सुरक्षित किया
है। मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान पाकिस्तान से हर रोज़ हमले होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने पाक को घर में घुसकर मारा। आज देश में आतंकी हमलों पर रोक लगी है।

गहलोत सरकार भ्रष्टचार में नंबर वन

शाह ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन है। सभी भ्रष्टाचारी एक जगह इकट्ठा हो गए हैं। हमारी सरकार पर अभी तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है।

अमित शाह ने देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कही। उन्होंने भ्रष्टाचार करने वाले जेल की सलाखों के पीछे हैं। विरोधी भी भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा पाए।

2023 में राजस्थान में बनेगी भाजपा सरकार और 2024 में मोदी फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री

शाह ने सभा में लोगों को 2023 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने और 2024 में केंद्र में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प दिलाया।

45 लाख परिवारों के घरों में पीने का पानी

शाह ने मंच पर बैठे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 45 लाख परिवारों को अपने घर में पीने का पहुंचाने का काम किया है ।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने राजस्थान के 80 लाख किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए हैं और 4.2 करोड़ लोगों को तीन साल से मुफ्त अनाज दिया जा रहा है.

कोई भी आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे

मोदी जी की सरकार से पहले सीमा पार से कोई भी आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे। 2014 में 25 में से 25 सीटें दी, 2019 में भी 25 में 25 सीटें दी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश का सुरक्षित किया। सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा 9 साल में मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने, देश का विकसित करने का काम किया।

पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित किया
शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नौ साल में देश को सुरक्षित किया है। मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान पाकिस्तान से रोजना हमल होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने पाक को घर में घुसकर मारा। आज देश में आतंकी हमलों पर रोक लगी है।

मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है, अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकना है

अमित शाह ने जनसभा में जनता को संकल्प दिलाते हुए पूछा कि एक वोट देकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंक देंगे। इसी के साथ उन्होंने भारत माता के जयकारे लगाते हुए अपना संबोधन समाप्त किया।

शेखावत ने की वसुंधरा शासन की तारीफ

इसके पूर्व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभा को सम्बोधित करते हुए वसुंधरा राजे के शासन के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में राज्य की पूरी व्यवस्था खराब हो गयी है। उससे पहले दो इंजन वाली सरकार अस्तित्व में थी। पहले भाजपा सरकार हर काम को जमीन पर उतार रही थी और प्रदेश पहले नंबर पर था।

वसुंधरा ने कहा कि पूरे पांच साल खुद का उत्थान किया

इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा कि गहलोत सरकार पूरी पांच साल अपना खुद का उत्थान करने में लगी है। उनके मंत्री खुद मंच से यह बात कहते हैं कि सरकार ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड कायम कर दिया है। गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके खुद के मंत्री मंच पर खड़े होकर भ्रष्टाचार की बात करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ गया है, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि विगत तीन दिनों में भाजपा के किसी बड़े नेता का यह तीसरा लगातार राजस्थान दौरा था । इससे पहले गुरुवार को जेपी नड्डा ने पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और बुधवार को राजनाथ सिंह भी मुख्यमंत्री गहलोत के गृह नगर जोधपुर के दौरे पर आये थे।इस तरह एक प्रकार से राजस्थान में भाजपा की ओर से चुनावी बिगुल बज चुका है। कांग्रेस शासित इस राज्य में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी चुनावी तैयारियों में अपनी पूरी ताकत झौंक रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश में पिछलें दिनों हुए छह दौरों के बाद राजस्थान में चुनावी सरगर्मियां बढ़ चुकी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उदयपुर के गांधी ग्राउंड पर एक बड़ी रैली का संबोधित किया।