WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भाजपा दे रही बूथ कमेटियों को डिजिटल लर्निंग ट्रेनिंग, 4 कोर्स में पास होने पर मिलेगा सर्टिफिकेट

Bjp In Bengal

भाजपा दे रही बूथ कमेटियों को डिजिटल लर्निंग ट्रेनिंग, 4 कोर्स में पास होने पर मिलेगा सर्टिफिकेट

भोपाल: भाजपा ने अपने संगठन के ग्रास रूट को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिला और मंडल स्तर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग पूरे होने के बाद अब पार्टी बूथ स्तर तक डिजिटल प्रशिक्षण करवा रही है। इसके तहत प्रदेश की 65 हजार से अधिक बूथ समितियों और मंडल स्तर के छह मोर्चों के पदाधिकारियों को संगठन एप के माध्यम से डिजिटल लर्निंग करा रही है।

पार्टी द्वारा तैयार किए गए इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को चार अलग-अलग कोर्स पढ़ाए जा रहे हैं। इनमें भाजपा की विचारधारा, पार्टी का संगठनात्मक सफर, नेतृत्व विकास तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषय शामिल हैं।

कार्यकर्ता अपने मोबाइल फोन पर संगठन एप के जरिए इन कोर्स के वीडियो देखेंगे।

प्रत्येक पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद उससे जुड़े प्रश्नों के उत्तर आनलाइन दर्ज करने होंगे। चारों कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने पर संबंधित कार्यकर्ता के मोबाइल पर डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र स्वत: जनरेट हो जाएगा।

इस महाअभियान के लिए पार्टी ने सभी जिला अध्यक्षों को विस्तृत कार्ययोजना भेजी है। अभियान 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि से शुरू हो चुका है। जो 6 जुलाई उनकी जयंती तक चलेगा। पूरे 14 दिनों के दौरान अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।