श्री शिव आराधना महोत्सव-कालिका माता मंदिर परिसर में 2 माह तक बहेगी धर्म गंगा

महोत्सव का शुभारंभ ब्रह्मर्षि किरीट भाई करेंगे

920

श्री शिव आराधना महोत्सव-कालिका माता मंदिर परिसर में 2 माह तक बहेगी धर्म गंगा

Ratlam : श्रावण और पुरुषोत्तम अधिक मास में श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा 4 जुलाई से 30 अगस्त तक श्री शिव आराधना महोत्सव आयोजित किया जाएगा।जिसके अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 1बजे तक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजन व विसर्जन किया जाएगा।श्री शिव आराधना महोत्सव का शुभारंभ ब्रह्मर्षि किरीट भाई द्वारा किया जाएगा।

रविवार को कालिका माता परिसर में श्री शिव आराधना महोत्सव को लेकर कार्यक्रम हुआ। इसमें समाजसेवी कैलाश व्यास ने पुरुषोत्तम मास का महत्व बताया।कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, महोत्सव समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट,ट्रस्टी हरीश कुमार बिंदल ने महोत्सव के कार्यक्रम की जानकारी दी।इस दौरान समाजसेवी रामचन्द्र शर्मा,अनिल झालानी, शैलेंद्र डागा,मनोहर पोरवाल,कन्हैयालाल मौर्य,सुनील भट्ट,मुन्ना लाल शर्मा,पंडित पातीराम शर्मा,पंडित अनिरुद्ध मुरारी,नवनीत सोनी,हरीश सुरोलिया, एडवोकेट सतीश पुरोहित,राजेंद्र सिंह गोयल,दिनेश वाघेला, राजेन्द्र शर्मा,संजय सोनी आदि मौजूद रहें।

30 अगस्त तक होंगे धार्मिक आयोजन
4 जुलाई से 30 अगस्त विभिन्न कार्यक्रम होंगे।4 जुलाई शाम 4 बजे ब्रह्मर्षि किरीट भाई महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।8 जुलाई से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से तपोमूर्ति वीतराग शिरोमणि स्वामी निर्मल चैतन्य पुरी महाराज शिव पुराण सुनाएंगे।5 से 7 जुलाई तक दोपहर 3 से पंडित अनिरुद्ध मुरारी नानी बाई का मायरा कथा सुनाएंगे।19 से 25 जुलाई तक श्री भागवत महापुराण और 5 से 13 अगस्त तक देवी भागवत कथा चलेगी।यह जानकारी श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के ट्रस्टी मोहन लाल भट्ट ने दी।