आपकी एड़ी में दर्द है ,जानें इसके कारण और उपचार

446

आपकी एड़ी में दर्द है ,जानें इसके कारण और उपचार

आपके शरीर का सारा भार आपकी एड़ियों पर होता है। जब आप कुर्सी पर आराम से बैठी होती हैं, तब भी आपके शरीर का संतुलन बनाए रखने में एड़ियां महत्वपूर्ण हैं। इनमें दर्द होना किसी के भी रुटीन को प्रभावित कर सकता है।

  कभी-कभी देर तक खड़े रहने, लंबी दूरी तय करने से आपकी एड़ी में दर्द होने लगता है। पर यह दर्द अमूमन आराम करने के बाद अपने आप दूर हो जाता है। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें रात भर की नींद लेने के बाद भी अगले दिन सुबह एड़ियों में दर्द हो रहा होता है। डॉक्टर इसे गंभीर समस्या का संकेत मानते हैं और सलाह देते हैं कि आपको तुरंत अपने स्वास्थ्य परामर्शदाता से संपर्क करना चाहिए।
क्या आप भी सुबह एड़ी के दर्द से परेशान हैं? अगर हां तो तुरंत सतर्क हो जाएं. क्योंकि लोग अक्सर इस दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है। एड़ी का दर्द प्लांटर फेशिआइटिस जैसी समस्या हो सकती है।
हालाँकि, यही एकमात्र कारण नहीं है। इसलिए दर्द को सहने और नजरअंदाज करने की बजाय तुरंत डॉक्टर को दिखाकर इसका इलाज कराना चाहिए। आइए जानते हैं इस दर्द का कारण और इसका इलाज।

सुबह के समय एड़ियों में दर्द क्यों होता है?
जब पैर के अंगूठे को एड़ी से जोड़ने वाले प्लांटर फेशिया लिगामेंट में सूजन आ जाती है, तो यह दर्द शुरू हो जाता है। जिसके कारण पैरों में भी काफी दर्द होता है। इस दर्द के दौरान एड़ी के आसपास चुभन जैसा दर्द होता है। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह आगे चलकर गंभीर समस्या बन सकती है, जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।एड़ी के दर्द को कम करने के उपाय
यदि डॉक्टर को लगे कि दर्द का कारण प्लांटर फैसीसाइटिस जैसी कोई बीमारी है तो इसका इलाज करना चाहिए। जितनी जल्दी दर्द का कारण पता चल जाएगा, उतनी जल्दी इलाज शुरू किया जा सकता है। इसमें बस डॉक्टर द्वारा बताए गए उपचार का पालन करें। वहीं, दो ऐसे उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस दर्द को कम कर सकते हैं।1. सबसे पहला और सबसे अच्छा उपाय है अधिकतम आराम. ज्यादा चलने से एड़ी में सूजन हो सकती है जो खतरनाक है। इसलिए दर्द कम होने तक आराम करें। इस पर ज्यादा वजन न डालें. क्योंकि एड़ी पर अधिक वजन समस्या को बढ़ा सकता है।2. दूसरा उपाय है बर्फ से सेंकना. इससे दर्द काफी हद तक कम हो जाता है। जब भी आपकी एड़ी में दर्द हो तो उस पर बर्फ लगाएं। इससे दर्द और सूजन दोनों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. दर्द कम होने पर आपको आराम महसूस होगा।अमीषा पटेल के एक बयान से बुरी तरह चिढ़ीं उर्फी जावेद, बोलीं- 25 साल तक काम नहीं मिला तो..