WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Deputy Collector Suspend : नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ मामले में झाबुआ SDM सस्पेंड!

आदिवासी कन्या छात्रावास के निरीक्षण के दौरान तीन बालिकाओं के साथ बेडटच का आरोप!

Nurse Suspend

Deputy Collector Suspend : नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ मामले में झाबुआ SDM सस्पेंड!

 

Indore : इंदौर के संभाग आयुक्त ने झाबुआ के एसडीएम सुनील कुमार झा को निलंबित करने के आदेश जारी किए। उन्होंने यह कार्यवाही झाबुआ कलेक्टर के प्रतिवेदन पर की है।
बताया जाता है कि एसडीएम सुनील कुमार झा पर आरोप है कि उन्होंने रविवार के दिन 3 बजे झाबुआ के अनुसूचित जनजाति विभाग के कन्या छात्रावास का अचानक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुछ लड़कियों के साथ अनर्गल बातचीत की और छेड़छाड़ भी की। उन पर पास्को एक्ट की धाराएं भी लगाई गई है।

IMG 20230711 095312

इस घटना की शिकायत कन्या छात्रावास की अधीक्षिका ने कलेक्टर को की। इसके बाद कलेक्टर ने अपना प्रतिवेदन संभाग आयुक्त को भेजा और यह कार्रवाई की गई। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात 3 बजे झाबुआ थाने में यह मामला भी दर्ज किया गया। दर्ज मामले के मुताबिक रविवार के दिन सुनील कुमार झा ने अनुसूचित जनजाति के नवीन कन्या छात्रावास का दौरा किया और अधीक्षिका को कमरे से बाहर रहने को कहा। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की नाबालिग बालिकाओं के साथ अमर्यादित बात की और उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए बेडटच किया। ऐसी तीन लड़कियों के नाम भी अधीक्षिका ने थाने में अपनी रिपोर्ट में लिखवाए हैं। तीनों ने एसडीएम ने उनके साथ अमर्यादित बातचीत का जिक्र भी किया। एसडीएम के विरुद्ध पास्को एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया है

इस घटना की जानकारी कलेक्टर को दिए पर उन्होंने अपना प्रतिवेदन इंदौर के संभाग आयुक्त को भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

सुनील कुमार झा के आवास के आवास के आसपास पुलिस तैनात होने की भी जानकारी मिली। उन्हें किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है।