Weather Update: बिहार,UP, आंध्र,कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से भारी वर्षा की संभावना!

मध्यप्रदेश में पश्चिमी भाग में वर्षा का जोर रहेगा,आज से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को बारिश से मिलेगी राहत!

716

Weather Update: बिहार,UP, आंध्र,कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से भारी वर्षा की संभावना!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर पूर्वी बादलों का घेरा अब खिसक कर पूर्वी राज्यों से उत्तर- पूर्वी राज्यों की ओर अग्रसर हो गया है। यानी अब भी पूर्वी राज्य बारिश की गिरफ्त में रहेंगे। इसके अलावा आज बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी वर्षा इस घेरे के चलते होगी।
उत्तर पूर्वी बादलों का असर पश्चिमी बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी देखा जाएगा।

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आज बारिश का असर ज्यादा रहेगा। आंशिक असर गुजरात के पूर्वी और राजस्थान के दक्षिणी भाग में रह सकता है।

बंगाल की खाड़ी का मानसून आज आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश कर सकता है। इसके अलावा तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी अच्छी बारिश हो सकती है। केरल में आंशिक असर रहेगा।

पिछले तीन-चार दिनों से जारी उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब ,यूपी में आज से राहत मिल जाएगी। बादलों का प्रभाव खिसक कर यूपी से हीटर ले रहा है। फिर भी उत्तराखंड में आज बारिश का असर रहेगा। दिल्ली में अचानक बारिश हो सकती है।