Weather Alert: MP में पूरे माह बारिश पर 22 से 26 जुलाई के बीच भारी वर्षा, आज मुंबई में भारी बारिश की संभावना

फिलीपींस के पास नया चक्रवात, रुख भारत की ओर,उत्तर - पूर्व भारत में आज भी कई जगह भारी वर्षा की संभावना

890

Weather Alert: MP में पूरे माह बारिश पर 22 से 26 जुलाई के बीच भारी वर्षा, आज मुंबई में भारी बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में उत्तर – पश्चिम भाग में बारिश की संभावना ज्यादा रहेंगी। अलबत्ता प्रदेश के सभी हिस्सों में बादलों का आवागमन जारी रहेगा। यूं तो मध्यप्रदेश में पूरे महीने बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन इस माह 22 से 26 तारीख के बीच भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।

भारत के उत्तर – पूर्व में बादलों का घेरा पूरी तरह से चायना की ओर चला गया है। लेकिन उसका प्रभाव अभी भी भारत के उत्तर – पूर्वी राज्यों पर पड़ रहा है। आज भी भारत के सभी पूर्वी राज्य, पश्चिमी बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह भारी बारिश की संभावना बन रही है। दिल्ली में आज भी बारिश हो सकती है।

बादलों का एक छोटा घेरा लद्दाख से जम्मू की ओर खिसक रहा है, जिससे पंजाब, हिमाचल प्रदेश में फिर बारिश की संभावना बन रही है।

पूर्वी दिशा से मानसून का असर ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में हो रहा है। आज मुंबई में भारी बारिश की संभावना है।

भारत के पूर्व दिशा में फिलीपींस के पास एक नए चक्रवात ने जन्म लिया है। यह काफी बड़ा भी हो सकता है। अभी पूर्ण आकार में नहीं आया है। इसका रुख भी भारत की ओर चल रहा है। अगले 24 से 36 घंटों में इसके आकार और सही दिशा का पता चल सकेगा।