प्रदर्शन के दौरान घायल जिला कांग्रेस अध्यक्ष सक्सेना को विशेष फ्लाइट से मेदांता दिल्ली भेजा गया

496

प्रदर्शन के दौरान घायल जिला कांग्रेस अध्यक्ष सक्सेना को विशेष फ्लाइट से मेदांता दिल्ली भेजा गया

भोपाल: पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान घायल भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना को कल गुड़गांव दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्हें कल शाम विशेष फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया।
बता दें कि इस प्रदर्शन के दौरान उनकी आंखों में सूजन आ गई थी जो कम नहीं हो रही थी। वे भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हो रहा था।

डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से चर्चा के बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया।

बता दें कि 4 दिन पहले पटवारी भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान मोनू सक्सेना सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे। उन्हें भोपाल के स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अब दिल्ली के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया है।