मानसून मध्य प्रदेश पर मेहरबान, 20 अगस्त तक बने रहने की संभावना, कई राज्यों में बारिश का कहर

879

मानसून मध्य प्रदेश पर मेहरबान,
20 अगस्त तक बने रहने की संभावना, कई राज्यों में बारिश का कहर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश आज भी उत्तरी भाग को छोड़कर शेष भाग में बारिश का गहरा असर रहेगा। मध्यप्रदेश को पूर्वी मानसून दस्तक दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के अंतिम दिनों से लेकर अगस्त पहले सप्ताह तक बारिश का जोर रहेगा। यूं बारिश का सिलसिला प्रदेश में 20 अगस्त तक चलने की संभावना है।

इस समय चायना के पश्चिमी भाग से लेकर भारत के पूर्वी राज्यों, फिर मध्य और दक्षिण राज्यों से होकर पश्चिमी राज्य से उत्तरी राज्यों तक मानसून का घेरा चल रहा है। इस तरह भारत के एक ओर पाकिस्तान, तो दूसरी ओर किर्गिस्तान, चायना, म्यांमार, बांग्लादेश भी मानसून की गिरफ्त में चल रहे हैं। सिर्फ दक्षिण में श्रीलंका इस बंधन से मुक्त है।

मानसून का यह चक्र इसलिए भी चल रहा है क्योंकि चायना के पूर्वी भाग में एक चक्रवात फिलीपींस की ओर से उठ कर आ रहा है, जिसके कारण उत्तर भारत से जा रही हवाएं चायना के पश्चिमी भाग से टकराकर वापस भारत के पूर्वी भाग में लौट रही है, इससे भारत के कई राज्यों में बारिश का असर हो रहा है।

आज उत्तर में कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर – पूर्व में नागालैंड, मिजोरम,अरुणाचल, असम,त्रिपुरा, बांग्लादेश, पूर्व में उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य में मध्य प्रदेश, दक्षिण में सभी राज्य, दक्षिण – पश्चिम में महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम में गुजरात राजस्थान में आज कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।