प्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया सड़क हादसे में घायल,4 अन्य भी घायल

726

प्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया सड़क हादसे में घायल,4 अन्य भी घायलकार को पिकअप वाहन ने टक्कर मारी

शाजापुर से पत्रकार शिवपाल सिंह की रिपोर्ट

शाजापुर: प्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री प्रहलादसिंह टिपानिया एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। इस हादसे में 4 लोगों को चोट आई हैं। भजन गायक टिपानिया बीते लोकसभा चुनाव में देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार थे|

प्राप्त जानकारी अनुसार

देवास-मक्सी रोड़ पर राजपूत धर्मशाला के सामने कार से पद्मश्री भजन गायक अपने परिजनों के साथ गांव लुनियाखेड़ी की और आ रहे थे। तभी कार के पीछे तेज गति से आ रहे महेंद्रा पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें भजन गायक टिपानिया सहित इनके परिजनों को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर देवास कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे और चारों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। टक्कर मारने के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बीएनपी थाना पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर वाहन को जब्त किया हैं।

मिली जानकारी अनुसार इंदौर से लुनियाखेड़ी जाने के लिए कबीर पंथी पद्मश्री भजन गायक प्रहलादसिंह टिपानिया अपने पोते हिमांशु, मयंक व भतीजे धर्मेंद्र के साथ कार क्रमांक एमपी 09 WD 2767 से वापसी में गांव आ रहे थे। कार के पीछे अंधगति से आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक RJ 32 JC 8436 जिसमें सब्जी भरी हुई थी, इसके चालक ने टक्कर मार दी। कार में संगीत का सामान पीछे बैठे लोगों के हाथो में था जिससे टिपानिया को अधिक चोंट नहीं लगी। हिमांशु, मयंक व धर्मेंद्र को पीठ में चोंट आई व प्रहलादसिंह टिपानिया को हाथ में चोंट लगी हैं। घटना में कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अपने गांव लुनियाखेड़ी आ रहे थे

भजन गायक प्रहलादसिंह टिपानिया ने बताया कि हम सब सुबह इंदौर से हमारे गांव लुनियाखेड़ी की और आ रहे थे। महू (इंदौर) में भजन का कार्यक्रम था। वापसी कर हमें राजस्थान के दोसा में भजन कार्यक्रम के लिए जाना था। कार में पांच लोग सवार थे। मक्सी रोड़ पर राजपूत धर्मशाला के सामने हमारी कार के पीछे तेज गति से आ रहे पीकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। कार में बैठे लोगों को चोटें आई है। तीन लोगों को कमर में व मुझे हाथ में चोंट लगी है।

इनका कहना है –
देवास कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही मैं मौके पर पहुंचा और टिपानियाजी सहित सभी घायलों को मेरे वाहन से जिला चिकित्सालय देवास लेकर आया। घटना की प्रारंभिक सूचना बीएनपी थाने पर दी गई। सभी को अंदरुनी चोंटे आई हैं। एक्स-रे किया गया है। घटना में टिपानियाजी सहित आपके पोते व भतीजे घायल हुए हैं। एक दिन पूर्व ही महू (इंदौर) में कार्यक्रम आयोजित हुआ था। आज ही आपको भजन ग्रुप के साथ राजस्थान के दोसा जिले में जाना था।