भोपाल में रिटायर्ड DFO से फिल्म बनाने के नाम पर ₹50 लाख की ठगी

1196

भोपाल में रिटायर्ड DFO से फिल्म बनाने के नाम पर ₹50 लाख की ठगी

भोपाल: मध्य प्रदेश शासन वन विभाग के एक रिटायर्ड डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर (DFO) के साथ मुंबई के एक फिल्म मेकर द्वारा ₹50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है।

बताया गया है कि मुंबई के एक फिल्म मेकर ने ब्लैक रोज नाम की फिल्म बनाने के नाम पर रिटायर्ड DFO से ₹50 लाख ठग लिए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड DFO के बेटे ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी। फिल्ममेकर और उनके बीच 2 साल के भीतर फिल्म निर्माण में आने वाले एक करोड़ की लागत में से आधी आधी रकम लगाने को लेकर सहमति हुई थी लेकिन फिल्ममेकर ने करीब 4 साल बीत जाने के बाद भी फिल्म निर्माण का काम शुरू नहीं किया। पुलिस ने इस मामले में फिल्ममेकर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि वर्ष 2019 में शेख चिल्ली फिल्म प्रोडक्शंस के मालिक और फिल्ममेकर प्रभुराज नायडू भोपाल में एमएलए क्वार्टर निवासी रिटायर्ड DFO दिनेश कुमार दुबे के घर में किराए से रुके थे। इस दौरान दुबे का बेटा मनुराज ब्लैक रोज नाम की फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहा था। प्रभु राज ने उनके बेटे से फिल्म बनाने की बात कही और इसके लिए दिनेश कुमार दुबे ने प्रभु राज को ₹50 लाख दिए थे लेकिन बाद में प्रभु राज द्वारा निर्माण नहीं किया गया।