Weather Update: MP में छाए रहेंगे बादल, उत्तर पूर्वी इलाकों में हो सकती है बारिश, दक्षिण राज्यों में बादलों की आवाजाही शुरू

भारत में उत्तर पूर्वी मानसून पूरी तरह से कर रहा है राज्यों को प्रभावित, वहीं पश्चिमी राज्यों को रहेगा बारिश का इंतजार

455

Weather Update: MP में छाए रहेंगे बादल, उत्तर पूर्वी इलाकों में हो सकती है बारिश, दक्षिण राज्यों में बादलों की आवाजाही शुरू

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मौसम ने करवट बदल ली है। अब केवल उत्तर पूर्वी राज्यों में मानसून सक्रिय है। यहां पर उत्तर प्रदेश, बिहार में एक सिस्टम सक्रिय है जिससे बादल यहां से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से घूम कर पूर्व की ओर जा रहे हैं। इससे यूपी, बिहार में भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश में सामान्य बारिश हो सकती है। दिल्ली में बादल उमस पैदा करते रहेंगे।

मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। शेष प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना यदा-कदा रिमझिम या सामान्य हो सकती है। मौसम अनुकूल रहेगा, हवाएं चलती रहेंगी।

उत्तर पूर्वी राज्यों से बादल बरसते हुए बंगाल, झारखंड तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा ओडिशा से कुछ बादल महाराष्ट्र और दक्षिण राज्यों की ओर भी चल रहे हैं। मौसम का चक्र दो-तीन दिन ऐसे ही चल सकता है। इसके बाद तेज बारिश की संभावना मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग में खासकर हो सकती है।