कांग्रेस का प्रचार अभियान: 11 हजार डिजिटल बैनर के जरिए घर-घर पहुंचाएंगी पांच गारंटी

377

कांग्रेस का प्रचार अभियान: 11 हजार डिजिटल बैनर के जरिए घर-घर पहुंचाएंगी पांच गारंटी

भोपाल. कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए पहले चरण की जो रणनीति बनी हैं, उसमें यह तय हुआ है कि कांग्रेस जो पांच गारंटी दे रही है, उसे हर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख जगहों पर डिजिटल बैनर लगाए जाएं। प्रदेश में 11 हजार से ज्यादा डिजिटल बैनर इसी महीने यानि अगस्त में ही लगाए जाएंगे।

हर विधानसभा क्षेत्र में 50 बैनर

कांग्रेस इन पांच गारंटी पर इस चुनाव में ज्यादा फोकस कर रही है। जिसमें महिलाओं को 1500 रुपए महीना, गैस सिलेंडर 500 रुपए, सौ यूनिट तक बिजली बिल माफ- दौ सौ यूनिट पर बिजली बिल हाफ, किसानों की कर्ज माफी इसमें शामिल हैं। हर विधानसभा में 50-50 बैनर लगाए जाएंगे। प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में इन्हें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जो इस महीने के अंत तक पूरे कर दिए जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शोभा ओझा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए कांग्रेस ने कुछ एजेंसियों को हायर किया है। पहले चरण में यह बैनर लगाए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण का प्रचार शुरू किया जाएगा।