फिल्मों में आए बप्पा और गीतों में छाए बप्पा

542

फिल्मों में आए बप्पा और गीतों में छाए बप्पा

    आठवें दशक में दक्षिण भारत की एक फिल्म आई ‘टक्कर’ जिसके एक गीत में गणेशजी की जो विशालकाय प्रतिमा दिखाई गई थी। वह दर्शकां के जेहन में आज भी तैरती दिखाई प्रतीत होती है। इस फिल्म का गीत मूर्ति गणेश की ने आज भी लोगो के दिल में अपनी जगह बनाएं रखी है। ये गाना अभिनेता संजीव कुमार और जितेंद्र पर फिल्माया गया था, जिसे आरडी बर्मन ने रचा था। यह फिल्म भले ही न चली हो, लेकिन इसका गीत आज भी गणेश उत्सव में धूम मचाता है। 90 के दशक की फिल्म हमसे बढ़कर कौन है फिल्म को चलाने में इस फिल्म के एक गीत देवा हो देवा गणपति देवा के बिना गणेशोत्सव का पर्व सूना सा लगता है। इस गीत को मिथून चक्रवर्ती,अमजद खान, डैनी और विजय घाटगे ने यादगार बना दिया है। इस फिल्म का संगीत राम लक्ष्मण ने दिया था।

IMG 20230920 WA0015

    गणेशजी की आराधना और गीत के साथ नृत्य का अपना महत्व है। ढोल, ताशा और लेझिम के साथ झूमते नाचते भक्त की इस भावना को 2012 में प्रदर्शित एक्शन फिल्म ‘अग्निपथ’ के गीत देवा श्री गणेशा को ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपडा ने बहुत ही आवेग के साथ पेश किया है। संगीतकार अतुल अजय ने इसमें महाराष्ट्र के गणेशोत्सव की भावनाओं को बहुत ही तीव्रता के साथ पेश किया है। यह गीत इतना चलायमान है कि सुनने वाले के कदम खुद ब खुद थिरकने लगते हैं। ‘अग्निपथ’ नाम से ही बनी 1990 की फिल्म में अमिताभ एक अलग अंदाज में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में भी गणेशजी को समर्पित एक गीत गणपति अपने गांव चले ने भी संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। इस गाने में महानायक अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी थी। इस गीत को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने श्रवणीय बनाया।

IMG 20230920 WA0013

    बॉलीवुड के स्टार खान सलमान और शाहरुख खान की फिल्मों में भी गणेशजी ने बकायदा अपना जलवा बिखेरा है। सलमान खान खुद अपने घर में गणेशजी की स्थापना करते हैं। पूरा परिवार गणेशजी की आराधना में लगा रहता है। सलमान की वांटेड का गीत मेरा ही जलवा आज प्रासंगिक लगता है। इसका फिल्मांकन भी बहुत दर्शनीय है। क्योंकि, इसके निर्देशक प्रभुदेवा खुद एक बेहतरीन डांसर हैं। जब भी कहीं मेरा ही जलवा बजता है गणेश भक्त इस गाने पर डांस किए बिना मानते ही नहीं। इस गीत ने काफी धूम मचा रखी है और बप्पा के भक्तों पर अपना रंग जमा रखा है। संगीतकार साजिद वाजिद ने इस गीत में जान डाल दी थी।

      शाहरुख खान के घर में भी गणेश जी विराजते हैं। उनकी फिल्म डॉन का गीत तुझको फिर से जलवा ने अपना जलवा सभी पर बरकरार रखा है। जिस तरह शाहरुख़ खान इस गाने पर नाचे है मानो गणेशोत्सव की यादें ताज़ा कर जाते है। इस गीत को शंकर एहसान लॉय ने पर्दे पर उतारा था। एक यह बात भी दिलचस्प है कि गणेशजी को शांत भाव वाला प्यारा और लाडला देव माना जाता है। लेकिन, देखा गया है कि गणेशजी पर आधारित ज्यादातर गीत मारधाड़ वाली फिल्मों में ही शामिल किए गए है। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि गणेशोत्सव की धूमधाम और भीड़ को फिल्मकारों ने एक्शन के लिए ज्यादा उपयुक्त माना हो। ऐसी ही एक फिल्म थी संजय दत्त की वास्तव जिसका गाना श्री गणेशाय धीमहि गणेश आरती के लिए भी काफ़ी लोकप्रिय है। संजय दत्त, नम्रता शिरोडकर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आए। समीर ने इस गणेश आरती को लिखा तो जतिन ललित ने इसे म्यूजिक दिया था। रविन्द्र साथे नें इसे अपनी सुरीली आवाज़ में गया।

IMG 20230920 WA0017

    डायरेक्टर प्रभु देवा की फिल्म एबीसीडी (एनी बड़ी कैन डांस) का गीत साड्डा दिल भी तू युवाओं के दिल की धडकन बन चुका है। ये गीत एक नए संस्कृति और नए ट्रेडिशन का परिचय देता है। इस फिल्म को डांसर रेमो डिसूजा ने बनाया था। गीतकार मयूर पूरी थे तो संगीत सचिन जिगर का था।

IMG 20230920 WA0014

कुछ फिल्म ऐसी भी हैं जिन्होने बॉक्स आफिस पर भले ही कमाल न दिखाया हो, लेकिन उन फिल्मों में गणेशजी पर आधारित गीत काफी लोकप्रिय हुए है। अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म बैंजो का गणपति बाप्पा का गाना डीजे पर सबसे ज्यादा बजता है। गणपति बाप्पा के आगमन से लेकर विसर्जन तक की सारी कृपा और यादें इस गीत में संजोई गई है। नए रंग में नए रूप में आज का गणेश उत्सव इस गीत के द्वारा गणेश भक्तों तक पहुंचाए जाने की कोशिश है।

IMG 20230920 WA0016