WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Amazing Coincidence: पूर्व CM और उनके 2 IAS बेटे और पोते, 3 पीढ़ियों ने MP की सेवा की, CM चौहान ने पूर्व CM मंडलोई की प्रतिमा का अनावरण किया

Amazing Coincidence: पूर्व CM और उनके 2 IAS बेटे और पोते, 3 पीढ़ियों ने MP की सेवा की, CM चौहान ने पूर्व CM मंडलोई की प्रतिमा का अनावरण किया

 

भोपाल: इसे एक अजब संयोग ही कहा जाएगा कि मध्य प्रदेश के एक ऐसे मुख्यमंत्री रहे है जिनका बेटे और पोते ने IAS अधिकारी बनकर एमपी के कई जिलों के साथ राजधानी भोपाल में मंत्रालय में बैठकर मध्य प्रदेश की जनता की सेवा की। हम यहां बात कर रहे हैं एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री खंडवा के पंडित भगवंत राव मंडलोई की, जिनकी प्रतिमा का अनावरण आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मंत्रालय एनेक्सी में किया।

 

बता दे कि स्वर्गीय पंडित भगवंत राव मंडलोई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और उनकी विशिष्ट सामाजिक सेवा को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा था। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भी उनके विशिष्ट योगदान को आज भी याद किया जाता है। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ ही संविधान सभा के सदस्य भी रहे।

 

उन्हीं पंडित भगवंत राव मंडलोई के बेटे 1974 बैच के IAS अधिकारी विनोद कुमार मंडलोई थे। स्वर्गीय विनोद कुमार मंडलोई मध्य प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टर और संभाग के कमिश्नर रहे और प्रदेश की जनता की सेवा की।

वर्तमान में विनोद कुमार मंडलोई के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री भगवत राव मंडलोई के पोते नीरज कुमार मंडलोई मध्य प्रदेश शासन में नगरीय विकास,आवास और पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव है। नीरज भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1993 बैच के अधिकारी है। नीरज भी झाबुआ सहित कई जिलों के कलेक्टर रहे। वे मध्य प्रदेश के साथ ही केंद्र में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।