WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Raghavendra Lodhi’s Return : भाजपा में 5 साल बाद लौटे राघवेंद्र लोधी!

2018 में जबेरा से टिकट नहीं मिलने से उन्होंने भाजपा छोड़ी थी!

WhatsApp Image 2023 10 03 At 7.45.49 PM

Raghavendra Lodhi’s Return : भाजपा में 5 साल बाद लौटे राघवेंद्र लोधी!

Bhopal : कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे के खेमे में सेंधमारी करने में व्यस्त हैं। इस कड़ी में सत्तारूढ भाजपा ने दमोह से कांग्रेस के नेता राघवेंद्र सिंह लोधी को अपने खेमे में शामिल कर लिया। पांच साल बाद राघवेंद्र सिंह लोधी की पार्टी में वापसी हुई। 2018 में दमोह की जबेरा विधानसभा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने भाजपा को अलविदा कहकर जबेरा से निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गए थे। हालांकि, यहां उन्हें 25 हजार से भी कम वोट मिले थे।

पढ़ना जारी रखें

राघवेंद्र सिंह ने मंत्री प्रहलाद पटेल पर कई आरोप लगाकर पार्टी छोड़ दी थी। अब एक बार उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। लोधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव की मौजदूगी में भाजपा ज्वॉइन की। भाजपा से भी कई नेता नाता तोड़ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ चले गए हैं।

पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक संजय फक्कड़ आम आदमी पार्टी शामिल हो गए थे। उन्होंने करीब 30 साल का राजनीतिक करियर सिंधिया के साथ ही बिताया। अब उन्होंने उनका साथ छोड़ दूसरी पार्टी ज्वॉइन कर ली। फक्कड़ उन नेताओं में शामिल थे, जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए थे।