भाजपा के सर्वे ने 66 विधायकों के टिकट पर फंसाया पेंच,जानिए किनके टिकट कटे और किनके है होल्ड 

516
40 Star Campaigner For BJP
40 Star Campaigner For BJP

भाजपा के सर्वे ने 66 विधायकों के टिकट पर फंसाया पेंच,जानिए किनके टिकट कटे और किनके है होल्ड 

 

भोपाल:भाजपा ने उम्मीदवारों की चार सूची जारी करने के बाद 66 विधायकों के टिकट होल्ड कर लिए हैं। सोमवार को 57 विधायकों को टिकट दिया गया, जबकि पहली और दूसरी सूची में तीन विधायकों के टिकट कट चुके हैं। एक विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अब भाजपा के 66 विधायक अपने टिकट का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से कुछ अपने परिवार के लोगों को टिकट दिलाने के प्रयास कर रहे हैं। जबकि अधिकांश स्वयं फिर से टिकट की दौड़ में अपने प्रयास कर रह हैं। इसके बाद भी भाजपा के सर्वे ने इनमें से अधिकांश के टिकट पर पेंच फंसा दिया है।

इन विधायकों के टिकटों को लेकर तमाम आशंकों के बीच इन सभी को पार्टी की अगली सूची का इंतजार है। खास बात यह है कि इनमें से एक मंत्री तो सात बार विधायक रह चुके हैं। इनमें विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा का नाम भी शामिल हैं। शर्मा पांच बार के विधायक हैं। कुछ ऐसे भी विधायक हैं जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और भाजपा के टिकट पर फिर से विधायक बने। उनमें कमलेश जाटव, रक्षा संतराम सरोनिया, सुरेश धाकड़, महेंद्र सिंह सिसौदिया, जजपाल सिंह जज्जी, बृजेंद्र सिंह यादव, नारायण पटेल शामिल हैं।

 

*कई के कट सकते हैं टिकट*

अब यह संभावना भी बड़ गई है कि इनमें से कई विधायकों के टिकट कट सकते हैं। पार्टी इनकी सीटों पर दूसरे दावेदारों पर गंभीरता से विचार कर रही है। यदि पार्टी को लगा कि विधायक से ज्यादा पार्टी का अन्य नेता उस सीट पर मजबूत है तो विधायक का टिकट कट सकता है। लेकिन अब यह तय माना जा रहा है कि पार्टी बहुत बड़ी संख्या में विधायकों के टिकट काटने से बचना चाह रही है।

 

*इनके कट चुके हैं टिकट*

उम्मीदवारों की जारी हुई चार सूची में तीन विधायकों के टिकट कट चुके हैं। जिसमें सीधी से केदारनाथ शुक्ला, नरसिंहपुर से जालम सिंह पटेल और मैहर से नारायण त्रिपाठी का टिकट कट चुका है। त्रिपाठी ने अपनी दूसरी पार्टी बनाई है। इसलिए यह पहले से ही तय था कि भाजपा से उन्हें टिकट नहीं मिलेगा।

 

*इनके टिकट हैं होल्ड*

सीताराम विजयपुर, सूबेदार सिंह सिकरवार जौरा, कमलेश जटव अम्बाह, रक्षा संतराम सरोनियां भांडेर, सुरेश धाकड़ पोहरी,यशोधरा शिवपुरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया बमोरी, गोपीलाल जाटव मुंगावली, जजपाल सिंह अशोक नगर, बृजेंद्र सिंह यादव मुंगावली, महेश राय बीना, राकेश गिरी टीकमगढ़, हरीशंकर खटीक जतारा, शिशुपाल यादव पृथ्वीपुर, अनिल जैन निवाड़ी, राजेश कुमार प्रजापति चंदला, धर्मेंद्र सिंह लोधी जवेरा, प्रहलाद लोधी पवई, पुरुषोत्तम लाल तंतुवाय हटा, नागेंद्र सिंह नागौद,रामखेलावन पटेल अमरपाटन, श्याम लाल द्विवेदी त्योथर, पंचूलाल प्रजापति मनगवां, नागेंद्र सिंह गुढ गुढ , अमर सिंह चितरंगी, राम लल्लू वैश्य सिंगरोली, सुभाष रामचरित्र देवसर, कुंवर सिंह टेकाम धौहनी, शरद कौल ब्यौहारी, शिवनारायण सिंह बांधवगढ़, प्रणय प्रभात पांडे बहोरीबंद, नंदनी मरावी सिहोरा, देवसिंह सैयाम मंडला, गौरीशंकर बिसेन बालाघाट, राकेश पाल सिंह केवलारी, संजय शाह टिमरनी, प्रेमशंकर वर्मा सिवनी मालवा, सीतासरन शर्मा होशंगाबाद, ठाकुर दास नागवंशी पिपरिया, सुरेंद्र पटवा भोजपुर, लीना संजय बासौदा, हरी सिंह सप्रे कुरवाई, राजश्री सिंह शमशाबाद, रघुनाथ सिंह मालवीय आष्टा, राज्यवर्धन सिंह नरसिंहगढ़, कुंवर जी कोठार सारंगपुर, इंदर सिंह परमार शुजालपुर, पहाड सिंह कन्नोजे बागली, नारायण पटेल मांधाता, देवेंद्र वर्मा खंडवा, राम दोगने पंधाना, सुमित्रा देवी कास्डेकर नेपानगर, सुलोचना रावत जोबट, नीना वर्मा धार, आकश विजयवर्गीय इंदौर 3, महेंद्रत हार्डिया इंदौर 5, उषा ठाकुर महू, बहाुदर सिंह चौहान महिदपुर, पारस जैन उज्जैन उत्तर, दिलीप कुमार मकवाना रतलाम ग्रामीण, राजेंद्र पांडेय जावरा, देवी लाल धाकड़ गरोठ, दिलीप सिंह परिहार नीमच , अनिरूद्ध मारु मनासा के टिकट अभी होल्ड हैं।