WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Big Action of ATS: टेरर फंडिंग को लेकर MP ATS की बड़ी कार्रवाई, नीमच के व्यापारी को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

WhatsApp Image 2023 10 11 At 10.46.12 AM

Big Action of ATS: टेरर फंडिंग को लेकर MP ATS की बड़ी कार्रवाई, नीमच के व्यापारी को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

भोपाल: मध्यप्रदेश ATS ने टेरर फंडिंग को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए नीमच से दीपक सिंघल नाम के व्यापारी को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के मुताबिक टेरर फंड को लेकर दीपक सिंघल ने करोड़ों रुपए का हवाला किया था। पैसों का यह हवाला
शेल कंपनियों के माध्यम से किया गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार व्यापारी के कनेक्शन चीन के साथ भी जुड़े बताए जा रहे है।बताया गया है कि कई देशों में व्यापारी ने हवाला के माध्यम से करोड़ों रुपए इधर से उधर किए । जीएसटी विभाग को भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों का चूना लगाया है।

पता चला है कि टेरर फंड को लेकर फिलहाल ATS दीपक सिंघल से पिछले 3 दिनों से पूछताछ कर रही है।
नेशनल एजेंसीज के इनपुट के आधार पर ATS ने यह कार्रवाई की है।