बग़ावत की आशंका से भयभीत भाजपा और कांग्रेस, बीजेपी ने दूसरी और कांग्रेस ने पहली सूची जारी की

भाजपा ने राजस्थान की दूसरी सूची में पहली सूची के असन्तोष को संतुलित करने का प्रयास किया, कांग्रेस पहली सूची महज 33 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर पाई, राहुल गांधी का वीटो चला

464

बग़ावत की आशंका से भयभीत भाजपा और कांग्रेस, बीजेपी ने दूसरी और कांग्रेस ने पहली सूची जारी की

गोपेंद्र नाथ भट्ट

भाजपा की 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भाजपा ने 41 उम्मीदवारों की पहली सूची के असन्तोष को संतुलित करने का प्रयास किया गया है।इसी प्रकार कांग्रेस की 33 उम्मीदवारों की पहली सूची में भी सम्भावित असन्तोष को थामने की कौशिश की गई है। कहा जायें कि सम्भावित बगावत से दोनों पार्टियाँ भयभीत दिख रही है तों अतिशयोक्ति नही कहा जा सकता। हालाँकि सूचियाँ जारी करने में भाजपा अभी भी कांग्रेस से काफी आगे है तथा अब तक 124 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

भाजपा की दूसरी सूची में अधिकांश मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है और इस तरह इस सूची में वसुन्धरा राजे ओम् बिरला राजेन्द्र राठौड़ और आर एस एस की मिलाजुली छाप देखी जा रही है। इस सूची से वसुन्धरा राजे का नेतृत्व की धाक एक बार उभर कर सामने आई है।

WhatsApp Image 2023 10 21 at 4.39.24 PM

वसुंधरा राजे एक बार फिर से झालावाड़ जिले की झालरापाटन से चुनाव मैदान में उतरेंगी। इस सीट को भाजपा का अभेद्य किला माना जाता है। 2003 से ही इस सीट पर वसुंधरा राजे का कब्जा रहा है। वह लगातार चार बार से यहां से जीतती आ रही हैं।

WhatsApp Image 2023 10 21 at 4.37.01 PMWhatsApp Image 2023 10 21 at 4.37.01 PM 1

WhatsApp Image 2023 10 21 at 4.37.01 PM 2WhatsApp Image 2023 10 21 at 4.37.02 PM

सूची में आर एस एस समर्थित और अन्य नेताओं की राय को भी तवज्जो दो गई है नाथद्वारा में विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी के सामने उदयपुर राज वंश के राजकुमार कुंवर विश्व राज सिंह मेवाड़ चुनाव लड़ने के लिए खड़ा कर मुक़ाबला रोचक बनाया गया है ।

सूची में मेवाड़ और वागड़ के उदयपुर संभाग में गुलाब चंद कटारिया की छाप दिखाई दे रही है। उनके गृह नगर उदयपुर में ताराचन्द जैन को उत्तराधिकारी बनाया गया है। ताराचन्द जैन कटारिया के विश्वस्त साथी रहें है।कटारियाँ इस सीट पर लगातार चार विधान सभा चुनाव जीत चुके है। अब वे असम के राज्यपाल है।

इधर कांग्रेस अपनी पहली सूची में महज 33 उम्मीदवारों के नाम ही घोषित कर पाई है। इसमें भी सचिन पायलट के साथ बग़ावत कर मानेसर जाने वाले विधायकों के नाम भी पहली ही सूची में शामिल है।लगता है कांग्रेस की सूची पर राहुल गाँधी ने अपना वीटो चला दिया है,अन्यथा चर्चा थी कि कांग्रेस अपने सौ से अधिक उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली है।
कांग्रेस की पहली सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पाँच मंत्रियों को ही टिकट दिया गया है। गहलोत जोधपुर शहर में अपनी परम्परागत सरदारपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वे यहाँ से लगातार पाँच चुनाव जीत चुके है।

WhatsApp Image 2023 10 21 at 4.38.05 PM

कांग्रेस की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा विधान सभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी गहलोत मंत्री परिषद के मंत्री महेन्द्र जीत सिंह मालविया टीका राम जूली भँवर सिंह भाटी ममता भूपेश अशोक चान्दना के साथ ही प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा के नाम शामिल है।