दो गुटों में बंट सकती है TMC

214

दो गुटों में बंट सकती है TMC

Kolkata: कोलकाता से बड़ी खबर सामने आ रही है।
बताया गया है कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अब कभी भी दो गुटों में बंट सकती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार TMC से निकाले गए 2 विधायक संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी बुधवार को कोलकाता में विधानसभा पहुंचे। दावा किया जा रहा है कि पार्टी के 80 में से 50 विधायक नए गुट के साथ हैं।
संदीपन और ऋतब्रत आज स्पीकर से मिल सकते हैं। वे उनके सामने तीन मुद्दे उठाएंगे। पहला- हम ही असली तृणमूल कांग्रेस हैं। दूसरा- विपक्ष के नेता ऋतब्रत होंगे, न कि शोभनदेव। तीसरा- हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए चुनाव चिह्न हमारा होना चाहिए।
बंगाल में TMC के 80 विधायक हैं। नए गुट को मान्यता के लिए दो-तिहाई यानी 54 विधायकों की जरूरत होगी। इससे कम विधायक होने पर स्पीकर नए गुट को मान्यता नहीं देंगे।
सोमवार को संदीपन और ऋतब्रत ने कोलकाता के MLA हॉस्टल में TMC के कई विधायकों के साथ मीटिंग की। इसमें ममता के कई खास विधायक भी शामिल हुए थे।