दिव्यांग ने बताई समस्या, पारस बोले जल्द ही आपकी समस्या का कांग्रेस निराकरण करेगी!

बालिका से आशीर्वाद लेने के साथ किया जनसंपर्क प्रारंभ!

577

दिव्यांग ने बताई समस्या, पारस बोले जल्द ही आपकी समस्या का कांग्रेस निराकरण करेगी!

Ratlam : कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का जनसंपर्क अभियान डोसी गांव से प्रारंभ हुआ। जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कन्या का आशीर्वाद लेकर की गई, सकलेचा ने मिस्टी कचरिया को चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद क्षेत्र के निवासरत दिव्यांग बद्रीजी सांखला से मिले बद्री सांखल ने पेंशन व कूपन चालू करने की अपनी समस्या बताई, जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने आश्वासन दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही आपको सारी योजनाओं का जल्द ही लाभ प्राप्त होगा। दादा के समर्थकों ने क्षेत्र की जनता से हाथ के पंजे का निशान पर मतदान कर कांग्रेस को विजय बनाने का आव्हान किया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा,युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंयक जाट, प्रेमलता दवे, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर, सतीश पुरोहित, राकेश झालानी, शैलेन्द्र सिंह अठाना, रामचंद्र धाकड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, धर्मेंद्र मंडवारिया, पुनीत शर्मा, गणेश यादव, विरेन्द्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, अमरसिंह शेखावत, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, पार्षद सलीम बागवान, जोएब आरिफ, अभिजीत सुराणा, शीतल सेन, नवीन मेहता आदि रहे।