
Operation of Mayor’s Yogshala : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व 49 वार्ड्स में महापौर योगशाला का संचालन!
Ratlam : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर निगम एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय निशुल्क योग आनन्द महोत्सव संचालित किया जा रहा हैं। महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशन में पतंजलि युवा भारत के राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया तथा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में 3 दिवसीय योग शिविर आयोजित किए जा रहें हैं। जहां पतंजलि योगपीठ जिला संगठन द्वारा नियमित रूप से महापौर योगशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा।

शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 2, 3, 5, 7, 9, 10, 11और 16 में योग शिविर आयोजित किए गए। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी डॉ उत्तम शर्मा, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी अपार उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रभारी नित्येंद्र आचार्य, राज्य संवाद प्रभारी पिस्ता यादव, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जयश्री राठौर, संवाद प्रभारी अशोक शर्मा, इंदुकुमार तिवारी सहित जिले के योग शिक्षक एवं पदाधिकारी अपनी-अपनी सेवाएं दे रहें हैं। सोशल मीडिया प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य ने बताया कि 19 से 21 जून तक शहर की बरबड़ रोड़ स्थित विधायक सभागृह में 3 दिवसीय विशेष योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा!





