Explosion in Illegal Firecracker Factory : पटाखे के अवैध कारखाने में विस्फोट, 3 की मौत, 10 घायल!

364

Explosion in Illegal Firecracker Factory : पटाखे के अवैध कारखाने में विस्फोट, 3 की मौत, 10 घायल!

VDO : देखिए एसपी और कलेक्टर ने क्या बताया!

दमोह से महेंद्र परिहार की रिपोर्ट

Damoh : बड़ा पुल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर विस्फोट हो गया। इस हादसे में फैक्ट्री मालिक वैभव गुप्ता समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। इस विस्फोट में 10 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। बारूद की चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक के शरीर का आधा हिस्सा चिथड़े-चिथड़े हो गया। पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, इस अवैध फैक्ट्री की जानकारी कुछ दिनों पहले पुलिस अधीक्षक को दी गई थी। परंतु लापरवाही के कारण यह हादसा हो गया। शहर के बड़ा पुल क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे जोरदार धमाका हुआ। इससे 3 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 10 लोग गंभीर घायल हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी मिलते ही दमोह पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार तिवारी और कलेक्टर मयंक अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा पुलिस बल, प्रशासन, नगर पालिका का अमला घटनास्थल पर मौजूद है।

कलेक्टर मयंक अग्रवाल के मुताबिक करीब 13 लोगों को मलबे से निकाला गया है, जिनमें 3 की मौके पर ही मौत हो चुकी है। फैक्ट्री गैरकानूनी रूप से चल रही थी। जांच की जा रही है। साथ ही मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही हताहत लोगों को प्रशासनिक नियमानुसार मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।