![WhatsApp Image 2023-11-07 at 13.53.24](https://mediawala.in/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-07-at-13.53.24.jpeg)
Weather Update: MP में दीपावली से पड़ेगी ठंड, कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख में आज बर्फबारी
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में संभावना है धनतेरस से रात का पारा गिरने लगेगा। ग्वालियर से असर शुरू होगा, दीपावली से प्रदेश में तेज ठंडक महसूस की जा सकेगी।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन का दौर शुरू हो जाएगा। पहाड़ों पर बर्फ गिरने से ठंडक बढ़ेगी, जो दीपावली तक प्रदेश के हिस्सों में पहुंच सकती है।
तमिलनाडु में आज पूर्वी दिशा के बादलों के आगमन से भारी से भारी बारिश हो सकती है। कुछ हिस्सों में भयानक बारिश की संभावना रहेगी। अलावा केरल में भी बारिश का माहौल रहेगा।
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे आज कश्मीर हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बारिश बर्फबारी का मौसम रहेगा। उत्तराखंड पंजाब में भी बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से हरियाणा दिल्ली और यूपी के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिन में ठंड में चमक आ सकती है।