कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा ने बनाई कचोरी!  

870

कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा ने बनाई कचोरी!

 

Ratlam : चुनाव का समय नजदीक आ रहा हैं और प्रत्याशी अपने आप को हाइलाइट करने के प्रयास में लगे हैं। मंगलवार को कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा का जनसंपर्क शहर के वार्ड क्रमांक 11 में प्रारंभ हुआ।

IMG 20231115 WA0004

जहां सकलेचा महाकाल रेस्टोरेंट कैलाश राव की दुकान पर पहुंचे और वहां पर कचोरी बनाने लगे,यह देख क्षेत्र के रहवासियों ने उन्हें विजय होने की शुभकामनाएं दी।

IMG 20231115 WA0005

इस दौरान सकलेचा ने बताया कि हमारे रतलाम की कचोरी का स्वाद भारत में जाना जाता हैं। हमारे शहर में नमकीन, साड़ी, सोना विश्व प्रसिद्ध हैं साथ ही रतलाम की कचोरी का तो क्या कहना… नाम लेते से मुंह में पानी आ जाता हैं। इसके बाद उन्होंने चाचा नेहरू की जयंती मनाते हुए छोटे बच्चों को माला पहनाई और प्यार किया। इसी दौरान वार्ड के बुजुर्गों ने सकलेचा के सिर पर हाथ फेरा और आशीर्वाद दिया।