वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, बेटी मल्लिका दुआ ने दी जानकारी,अंतिम संस्कार कल

878

नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है। बेटी मल्लिका दुआ ने यह जानकारी दी।अंतिम संस्कार कल होगा।

विनोद दुआ को अप्रैल में कोरोना वायरस हुआ था। उसके बाद से ही वे बीमार थे। उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था। आज उनका निधन हो गया।

दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके और हिंदी पत्रकारिता के जाने-माने चेहरे 67 वर्षीय विनोद दुआ की पत्नी पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ का कोविड-19 के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जून में निधन हो गया था।

अप्रैल के बाद से ही उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी और गंभीर हालत में उन्हें ICU में एडमिट कराया गया था। हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरे विनोद दुआ के बिगड़ते स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए उनकी बेटी और कॉमेडियन।

मल्लिका दुआ ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी ‘मेरे पिता की हालत काफी गंभीर है। वे आईसीयू में हैं। अप्रैल के बाद से ही उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने एक असाधारण जीवन जिया है और हमें वही दिया। उन्हें दर्द नहीं होना चाहिए। सब उन्हें बहुत प्यार करते हैं और मैं आप सबसे गुजारिश करती हूं कि दुआ करें कि उन्हें कम से कम तकलीफ हो।’

देखिए: मल्लिका द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी

IMG 20211204 WA0092