Weather Update: उत्तर भारत से लेकर मध्य प्रदेश तक बारिश, समुद्र किनारे दक्षिण राज्यों में भी बारिश

101

Weather Update: उत्तर भारत से लेकर मध्य प्रदेश तक बारिश, समुद्र किनारे दक्षिण राज्यों में भी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मौसम का विचित्र रूप सामने आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के बादल उत्तर भारत से नीचे उतरते हुए मध्य प्रदेश तक फैल गए हैं जबकि पश्चिमी में राजस्थान और पूर्व में यूपी में भी इसका प्रभाव है। आज लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान के पूर्वी इलाके और मध्य प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश होगी। इसके अलावा दो दिन से उत्तर से मध्य होकर पूर्ण जा रहे बादलों के संग्रह से आज बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड सहित मेघालय, अरुणाचल, असम आदि राज्यों में भी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में आज उत्तर भारत के बादलों का खासा असर मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, गुना, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर सहित पूर्वी इलाकों में रहेगा। काले बादलों से आसमान घिरा रहेगा। हवाओं का प्रवाह भी रहेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट रहेगी।

पश्चिमी दक्षिण समुद्रीय किनारे के राज्य केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में आज तेज बारिश के आसार हैं। अंडमान निकोबार में भी भारी बारिश है।