पूर्व CM दिग्विजय सिंह का पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान,आरक्षण के नियम कानून का पालन इसमें नहीं हुआ है

955
Big statement of Digvijay Singh

सीहोर- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सीहोर में मीडिया से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया है। पंचायत चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरक्षण के नियम कानून का पालन इसमें नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा से पंचायत चुनाव के पक्ष में रहे हैं और आज भी हैं।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आरक्षण के नियम का कानून का पालन इसमें नहीं हुआ है। महिला आरक्षण रोटेशन से होता है। रोटेशन नहीं होने की वजह से जो सेक्शन महिलाओं के लिए आरक्षित है वे कंटिन्यू हो जाएंगे।इससे पुरुष वर्ग को दिक्कत आएगी वैसे हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है।

देखिए वीडियो क्या कह रहे हैं दिग्विजय सिंह