Chhattisgarh Election Results 2023 : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से आगे निकली भाजपा, सीएम बघेल सहित कई दिग्‍गज पीछे

444

 Chhattisgarh Election Results 2023 : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से आगे निकली भाजपा, सीएम बघेल सहित कई दिग्‍गज पीछे

hhattisgarh Election Result 2023: मतगणना के पहले ढाई घंटे में छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर देखा जा रहा है। रुझान में भाजपा को जबरदस्‍त बढ़त मिलती दिख रही है। इस समय 90 सीटों में से 56 सीट में भाजपा और 32 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। 2 सीटों पर अन्य आगे चल रही है। वहीं मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई मंत्री पीछे चल रही है।

छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्‍कर के बीच बीजेपी के अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, ”छत्तीसगढ़ की जनता बीजेपी को अपना आशीर्वाद देने जा रही है। पूरे राज्य में घूमने के बाद हमने एक विश्वास बनाया है और उस आधार पर मैं कह सकता हूं कि बीजेपी अपना आशीर्वाद देने जा रही है।” पूर्ण बहुमत वाली सरकार।”

Chhattisgarh Election Result 2023: धमतरी की तीन विधानसभा सीटाें में दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। धमतरी विधानसभा से ओंकार साहू,  सिहावा विधानसभा से अंबिका मरकाम आगे चल रहे हैं। कुरुद विधानसभा से भाजपा के अजय चंद्राकर 278 वोट से आगे चल रहे हैं। 

धमतरी विधानसभा

रंजना साहू- 3914 भाजपा

ओंकार साहू – 5775 कांग्रेस

1861 से ओंकार साहू आगे

सिहावा विधानसभा

अम्बिका मरकाम – 5747 कांग्रेस

श्रवण मरकाम – 3582 भाजपा

अम्बिका मरकाम 1165 से आगे

कुरुद विधानसभा

अजय चंद्राकर -5086

तारिणी चंद्राकर -4808

अजय चंद्राकर 278 वोट से आगे

10 : 20 : 57 AM
 छत्‍तीसगढ़ में सीएम सहित छह मंत्री पीछे

Chhattisgarh Election Result 2023: छत्‍तीसगढ़ में आगे चल रही कांग्रेस को भाजपा कड़ी टक्‍कर दे रही है। भाजपा 44 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इधर, मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्‍यक्ष सहित छह मंत्री पीछे चल रहे हैं।

डिप्‍टी सीएम सिंहदेव और मंत्री अमरजीत भगत आगे

Chhattisgarh Election Result 2023: छत्‍तीसगढ़ के अंबिकापुर से उपमुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव व सीतापुर से खाद्य मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत पहले राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। सरगुजा के लुंड्रा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज 2800 मतों से आगे चल रहे।

 कोरबा से जय सिंह अग्रवाल 2100 वोटों से पीछे चल रहे

Chhattisgarh Election Result 2023: मतगणना के पहले दूसरे घंटे में छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्‍कर चल रही है। कोरबा विधानसभा से दूसरे राउंड के बाद कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल 2100 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कटघोरा विधानसभा से पहले राउंड के बाद विधायक पुरुषोत्तम कंवर 450 वोटों आगे चल रहे हैं। पाली तानाखार विधानसभा से पहले राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार 881 वोटों से आगे है।

 छत्‍तीसगढ़ के तीन मंत्री पीछे

Chhattisgarh Election Result 2023: छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर विधानसभा सीट से अमर अग्रवाल आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के शैलेश पांडेय पीछे चल रहे हैं।

भरतपुर-सोनहत – केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह – आगे

साजा – रविंद्र चौबे मंत्री – पीछे

कवर्धा – मो. अकबर मंत्री – पीछे

कोंटा – कवासी लखमा मंत्री – पीछे

 रायपुर में पांच सीटों पर भाजपा आगे

Chhattisgarh Election Result 2023: छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस आगे चल रही है। रायपुर की सीटों पर नजर डालें तो धरसींवा भाजपा से अनुज शर्मा 2200 वोट से आगे, रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल -1400 वोट से आगे, रायपुर पश्चिम से भाजपा के राजेश मूणत 1400 वोट से आगे, रायपुर उत्तर से भाजपा के पुरंदर मिश्रा 450 वोट से आगे, अभनपुर से भाजपा के नंदकुमार साहू – 700 वोट से आगे, आरंग विधानसभा से कांग्रेस के शिव डहरिया, रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा आगे चल रहे हैं।

 छत्‍तीसगढ़ में भूपेश बघेल का दबदबा कायम

 छत्तीसगढ़ में काका यानी मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल का दबदबा कायम है। शुरुआती रुझानों में बहुमत के आंकड़े से आगे चल रही है। पाटन विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 187 वोट से आगे चल रहे हैं।